{"_id":"152ae34ca0a78ec89a05a066898c15e5","slug":"ashutosh-gowatrikar-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 'एवरेस्ट' बनाएंगे आशुतोष","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब 'एवरेस्ट' बनाएंगे आशुतोष
अमर उजाला,मुंबई
Updated Tue, 14 Jan 2014 07:50 AM IST
विज्ञापन
'लगान' जैसी कालजयी फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारीकर अब छोटे परदे पर सक्रिय होने जा रहे हैं। वे एवरेस्ट नाम का एक ऐसा धारावाहिक बना रहे हैं, जिसकी कहानी रुटीन से एकदम अलग होगी।
विज्ञापन
आशुतोष का कहना है कि उनका धारावाहिक सास बहू के ड्रामे वाला नहीं होगा। इसमें बहुत सारी बातें एकदम नई होंगी। वे पिछले आठ महीनों से इस सीरियल की तैयारियों में लगे हुए थे।
विज्ञापन
सच यही है कि खेले हम जी जान से, ह्वाट्स योर राशि जैसी एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में देने के बाद आशुतोष ने थोड़े वक्त के लिए बड़े परदे से दूर रहने की मन बनाया है।
विज्ञापन
आशुतोष का अपने इस छोटे परदे पर वापसी के बारे में कहना है कि उन्होंने बड़े परदे को बाय बाय नहीं बोला है। उनका कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।