फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ashutosh Gowariker says Don’t judge Mohenjo Daro with its trailer

रोमांटिक एक्शन मूवी है मोहेंजो दारो

Tue, 12 Jul 2016 01:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Jul 2016 01:53 PM IST
विज्ञापन
Ashutosh Gowariker says Don’t judge Mohenjo Daro with its trailer
- फोटो : twitter

मोहेंजो दारो का प्रमोशन भव्य तरीके से जारी है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोगो ने उसे बहुत पसंद किया है| फिल्म का ट्रेलर के रिलीज के बाद पता चला कि फिल्म रोमांस और भरपूर एक्शन से भरी हुई है। हाल ही में फिल्म का एक्शन प्रोमो जारी हुआ। जिसे दर्शकों ने हाथों हाथ उठा लिया। इस प्रोमो में दिखने वाले सारी एक्शन सीन ऋतिक रोशन ने खुद किये हैं|

विज्ञापन


फिल्म का ट्रेलर देखने बाद लगता हैं की यह फिल्म हड़प्पा काल में सर्वाइवल की स्थिति और कबीलों के संघर्ष बीच पनपती एक लव स्टोरी के इर्द-गिर्द है। लेकिन विश्वस्त सूत्रों ने इस बात को कंफर्म किया है कि मोहेंजो दारो एक्शन रोमांटिक फिल्म है। जिसमें रितिक रोशन, हाथ और हथियारों से दुश्मन से लोहा लेते नजर आएंगे। सूत्र यह भी बताते हैं कि फिल्म में कई मर्तबा रितिक की जानवरों से भी भिड़ते हैं। इस भिड़ंत में रितिक केवल अपने शरीर से ही फाइट कर रहे हैं। इन हाई एंड सीन को रितिक रोशन ने बखूफी निभाया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भुज में शेर से साथ और जबलपुर में मगरमच्छ के साथ शूटिंग की कुछ फोटो लीक हो गईं थी जिसने सोशल मीडिया से लेकर पारंपरिक मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी। मोहेंजो दारो से अपने सिल्वर स्क्रीन की डेब्यू करने वाली पूजा हेगड़े रितिक रोशन के अपोजिट हैं। अपनी डेब्यू फिल्म में किसिंग सीन से पूजा ने काफी सुर्खियां बटोर ली हैं। रितिक और पूजा दोनों ऑन-स्क्रीन खूब जम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही इस पूरे फिल्म की यूएसपी मानी जा रही है। कल्ट क्लासि लुक दोनों पर फब रहा है। फिल्म के रोमांटिक टच होने से मोहेंजो दारो ने पहले ही कई दर्शक इकट्ठे कर लिए हैं और जब लीडिंग फ्रॉम द फ्रंट ऋतिक हो तो फिल्म का इंतजार वाकई और बढ़ जाता है।


फिल्म का निर्माण सिद्दार्थ रॉय कपूर और सुनीता गोवारिकर ने किया है। निर्देशन आशुतोष गोवारिकर का है, संगीत एआर रहमान और गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed