{"_id":"fed78cf59e523d42120775c28d0f03d6","slug":"ashutosh-gowariker-replaces-hrithik-roshan-with-sushant-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋतिक के हाथ से निकली एक और फिल्म ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋतिक के हाथ से निकली एक और फिल्म
अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 19 Sep 2013 07:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पानी' के बाद ऋतिक रोशन के हाथ से एक और फिल्म निकल गई है। अब ऋतिक को इस बारे में सोचना चाहिए।
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत पर एक पुरानी कहावत पूरी तरह लागू हो रही है। कहावत है "बिल्ली के भाग्य से छींका टूटना"। जिन फिल्मों में ऋतिक रोशन के काम करने की संभावना बन रही थी, वे अब सुशांत सिंह राजपूत की झोली में गिर गई हैं।
शेखर कपूर की महत्वाकांक्षी फिल्म 'पानी' में पहले ऋतिक रोशन के लीड रोल में होने की बात सामने आ रही थी, लेकिन इधर यशराज बैनर से खबर आ गई कि अब इस फिल्म में सुशांत हीरो होंगे। इधर एक और फिल्म में ऋतिक की जगह सुशांत को लिए जाने का समाचार है।
विज्ञापन
आशुतोष गोवारिकर की एक नई फिल्म में सुशांत के नाम पर विचार हुआ है। पहले गोवारिकर भी ऋतिक को लेकर ही फिल्म बनाना चाहते थे, लेकिन अब उन्होंने भी अपना निर्णय बदल दिया है।
विज्ञापन
वे मोहनजोदड़ो पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में वे ऋतिक की जगह सुशांत को लीड भूमिका सौंपने की तैयारी कर रहे हैं।
जब से बॉलीवुड में यह खबर फैली है, लोग आश्चर्यचकित हैं कि आखिर कैसे एक नहीं बल्कि दो-दो फिल्मों में सुशांत ने ऋतिक को रिप्लेस कर दिया है।कहने की जरूरत नहीं कि इस खबर को सुनकर ऋतिक भौंचक हो चुके हैं।