फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ashok kumar daughter bharti jaffery died due to illness actress nandita das expressed grief

Bharti Jaffery: अभिनेता अशोक कुमार की बेटी भारती जाफरी का निधन, इंडस्ट्री में गम का माहौल

Tue, 20 Sep 2022 08:02 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 20 Sep 2022 08:02 PM IST
सार

एक इंटरव्यू के दौरान नंदिता दास ने बताया कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार की बेटी भारती जाफरी का निधन हो गया है। भारती जाफरी के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। वहीं उनके जाने से उनके परिवार में भी मातम छा गया है।

विज्ञापन
ashok kumar daughter bharti jaffery died due to illness actress nandita das expressed grief
भारती जाफरी, अशोक कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार की बेटी भारती जाफरी का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। अभिनेत्री नंदिता दास ने इसकी जानकारी देते हुए उनकी यादें साझा की हैं। नंदिता ने कहा कि वह भारती जाफरी को हमेशा याद करेंगी और वह एक अच्छी अभिनेत्री थीं। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री को काफी झटका लगा है। 

विज्ञापन

'बहुत मिस करूंगी'

एक इंटरव्यू के दौरान नंदिता ने कहा भारती का जाना मेरे लिए बहुत दुख की बात है वह काफी जिंदादिल अभिनेत्री थीं। उन्होंने आगे कहा, भारती जी ने हमें बहुत प्यार दिया है। वह मुझे हमेशा मेरे जन्मदिन पर बधाई देती थीं और हमेशा कुछ उपहार लेकर आती थीं। मैं उन्हें बहुत मिस करूंगीl वह एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेत्री भी थी'।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन फिल्मों में आईं थीं नजर

भारती जाफरी ने फिल्म 'हजार चौरासी की मां', 'सांस और दमन', 'विक्टिम ऑफ मैरिटल वायलेंस' जैसी फिल्मों में काम किया है। बता दें कि भारती ने सईद जाफरी के भाई हमीद जाफरी से शादी की थी। भारती जाफरी के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। वहीं उनके जाने से उनके परिवार में भी मातम छा गया है। बता दें कि अशोक कुमार बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता कहे जाते हैं। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में न सिर्फ काम किया है बल्कि बहुत सी फिल्मों का निर्देशन भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed