फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ashish vidyarthi says parting ways with his first wife rajoshi barua has caused lots of pain read here

Ashish Vidyarthi : पहली पत्नी पीलू से अलग होना आशीष के लिए नहीं था आसान, इस तरह जिंदगी में आई रुपाली बरुआ

Tue, 30 May 2023 11:55 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Tue, 30 May 2023 11:55 PM IST
सार

अभिनेता आशीष विद्यार्थी कुछ दिनों पहले ही कोलकाता की फैशन एंटरप्रेन्योर रूपाली बरुआ के साथ हाल ही में शादी रचाई है। एक लेटेस्ट इंटरव्यू में आशीष ने खुलासा किया कि कैसे वह रूपाली से मिले और राजोशी से अलग होने के अपने दर्द को साझा किया।

विज्ञापन
ashish vidyarthi says parting ways with his first wife rajoshi barua has caused lots of pain read here
आशीष विद्यार्थी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज अभिनेता आशीष विद्यार्थी कुछ दिनों पहले ही कोलकाता की फैशन एंटरप्रेन्योर रूपाली बरुआ के साथ हाल ही में शादी रचाई है। उन्होंने पहले राजोशी बरुआ से शादी की थी जो आज भी अपना नाम पीलू विद्यार्थी रखती हैं। एक लेटेस्ट इंटरव्यू में आशीष ने खुलासा किया कि कैसे वह रूपाली से मिले और राजोशी से अलग होने के अपने दर्द को साझा किया। एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए आशीष ने कहा कि पीलू के साथ तलाक की सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद वह रूपाली से अपने एक व्लॉगिंग असाइनमेंट के दौरान मिले थे। 
विज्ञापन

ashish vidyarthi says parting ways with his first wife rajoshi barua has caused lots of pain read here
आशीष विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आशीष ने अपनी भावनाओं को साझा किया और कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति के रूप में  महसूस कर रहे हैं जो शायद जीवन को थोड़ा अलग तरीके से देखता है। रूपाली की उम्र 50 साल हैं जबकि आशीष की उम्र 57 साल हैं। उन्होंने कहा कि जिंदगी में हर कोई खुश रह सकता है और उनकी मुख्य जीवन लक्ष्य अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ashish vidyarthi says parting ways with his first wife rajoshi barua has caused lots of pain read here
आशीष विद्यार्थी - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों में बातचीत शुरू हुई और इस दौरान आशीष को पता चला कि रूपाली भी जिंदगी में अपने हिस्से के दर्द से गुजर चुकी हैं। दरअसल रुपाली ने 5 साल पहले अपने पति को खो दिया था और उन्होंने दोबारा शादी के बारे में कभी नहीं सोचा था। बातचीत के दौरान आशीष को लगा कि इस बात की संभावना है कि रूपाली जीवन को नए सिरे से देख सकती है और फिर से शादी करने पर विचार कर सकती हैं।
 
विज्ञापन

ashish vidyarthi says parting ways with his first wife rajoshi barua has caused lots of pain read here
आशीष विद्यार्थी - फोटो : Instagram
आशीष ने अपनी पहली पत्नी राजोशी उर्फ पीलू से तलाक के बाद हुए दर्द के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि उन दोनों के पास एक अनोखी शादी की अद्भुत यादें हैं। उन्होंने कहा कि पीलू सिर्फ उनके बेटे की मां नहीं बल्कि उनकी दोस्त और पत्नी भी थी। उन्होंने कहा कि राजोशी से अलग होने से उन्हें काफी दर्द हुआ है और दोनों के लिए अलग होने का यह फैसला काफी मुश्किल रहा है। आशीष ने कहा, "लेकिन फिर आपके पास एक विकल्प है, क्या आप इससे निपटना चाहते हैं या आप इसके साथ रहना चाहते हैं? क्योंकि फिर जीवन आगे बढ़ जाता है।"
 
यह भी पढ़ें- 
Prachi Tehlan: मुझे देश में हर जगह जान का खतरा, छोड़ दूंगी एक्टिंग, ममूटी की हीरोइन का सनसनीखेज खुलासा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed