{"_id":"58e62fc74f1c1b41485b5d17","slug":"asha-parekh-says-that-nitin-gadkari-s-statement-on-her-was-hurtful","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" गडकरी की टिप्पणी ने चोट पहुंचाई : आशा पारेख ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गडकरी की टिप्पणी ने चोट पहुंचाई : आशा पारेख
एजेंसी
Updated Thu, 06 Apr 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
आशा पारेख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरे जमाने की मशहूर फिल्म स्टार आशा पारेख ने कहा है कि उनके बारे में केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी की टिप्पणी चोट पहुंचाने वाली थी। गडकरी ने कहा था कि आशा पद्म भूषण के लिए उनके पीछे पड़ गई हैं।
74 साल की आशा पारेख ने कहा कि गडकरी का बयान सही नहीं था। इससे मुझे दुख हुआ। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। हालांकि इसे मैंने बहुत गंभीरता से नहीं लिया। इसका मेरे लिए कोई खास मतलब नहीं था। विवाद फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं।
पिछले साल गडकरी ने कहा था कि आशा पारेख अपने लिए पद्म भूषण सम्मान चाहती थीं और इसकी लॉबिंग के लिए वह मेरे पीछे पड़ गई थीं। आशा का कहना था कि फिल्मी दुनिया में अपने योगदान की वजह से वह पद्म भूषण की हकदार हैं।

जल्द ही बुक लॉन्च करेंगी
आशा पारेख
आशा पारेख को बॉलीवुड में उनके योगदान के लिए 1992 में पद्मश्री मिल चुका है। इसके अलावा 2014 में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। आशा 1959 से 1973 तक सुनहरे पर्दे पर छाई रही थीं। उन्होंने उस दौर में शम्मी कपूर, राजेंद्र कुमार और राजेश खन्ना जैसे मशहूर स्टार के साथ लीड रोल किया था।
आशा पारेख की आत्मकथा ‘हिट गर्ल’ जल्द ही बाजार में आने वाली है। इसे फिल्म आलोचक खालिद मोहम्मद ने लिखा है। आशा ने कहा कि, 'मैं चाहती हूं कि लोग मेरी आत्मकथा पढ़ें।' फिल्म की प्रस्तावना सुपरस्टार सलमान खान ने लिखी है। किताब 10 अप्रैल को रिलीज होगी। फिलहाल आशा अपने अस्पताल पर ध्यान दे रही हैं।