फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   as per reports Sushant Singh Rajput viscera not preserved properly

सुशांत केस: मुंबई पुलिस या कूपर अस्पताल की लापरवाही की आशंका, सही तरीके से प्रिजर्व नहीं किया गया था विसरा

Sat, 19 Sep 2020 10:26 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 19 Sep 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
as per reports Sushant Singh Rajput viscera not preserved properly
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच देश की तीन प्रमुख एजेंसियां कर रही हैं। ऐसे में करीब- करीब हर दिन केस में कुछ न कुछ नया सामने आ रहा है। अब खबर सामने आई है कि सुशांत सिंह राजपूत का विसरा सही तरीके से प्रिजर्व नहीं किया गया था। जिससे ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) की फॉरेंसिक टीम को जांच करने में मुश्किल हो रही है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि मुंबई पुलिस या फिर सुशांत की ऑटोप्सी करने वाले कूपर अस्पताल के मेडिकल बोर्ड ने गंभीर लापरवाही बरती थी। ऐसे में एम्स की फॉरेंसिक टीम को कम और विकृत (डिजेनरैटिड) विसरा मिला है। जिसकी वजह से जांच में मुश्किल हो रही है। याद दिला दें कि एम्स की टीम अगले हफ्ते सुशांत की रिपोर्ट सीबीआई को सौंपेगी।
विज्ञापन


बता दें कि सुशांत की मौत के बाद से ही कई लोगों का ऐसा कहना रहा है कि अभिनेता ने आत्महत्या नहीं की थी और इसके पीछे कोई अन्य साजिश हो सकती है। शुरुआत में इस केस की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी और इसे आत्महत्या करार दे दिया गया था। वहीं सुशांत के पिता केके सिंह की बिहार में दर्ज करवाई एफआईआर के बाद इस केस में मोड़ आया और ये मामला सीबीआई के पास पहुंचा। वहीं सीबीआई के कहने पर एम्स के फॉरेंसिक एक्सपर्ट से विसरा जांच शुरू करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके बांद्रा स्थित आवास पर मिला था। वहीं मुंबई स्थित कूपर अस्पताल के पांच डॉक्टर्स के बोर्ड ने  मौत के अगले दिन यानी 15 जून को सुशांत की ऑटोप्सी की थी। कूपर अस्पताल की टीम ने सुशांत का विसरा एक बॉटल में प्रिजर्व कर मुंबई पुलिस को सौंपा था और समस्या इस विसरा से ही जुड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed