फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   As per Reports Suniel Shetty joins Akshay Kumar and team in Welcome 3 Pre Production begins

Welcome 3: 'वेलकम 3' में हुई सुनील शेट्टी की एंट्री? इस किरदार में आएंगे नजर

Wed, 16 Aug 2023 12:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 16 Aug 2023 12:36 PM IST
सार

कहा जा रहा है कि सुनील शेट्टी 'वेलकम 3' में एक पावरफुल रोल अदा करते दिखेंगे। इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
As per Reports Suniel Shetty joins Akshay Kumar and team in Welcome 3 Pre Production begins
अरशद वारसी-अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'वेलकम 3' का दर्शकों के बीच जबर्दस्त क्रेज है। इस फिल्म से जुड़ी अब एक नई अपडेट सामने आई है। फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त और अरशद वारसी नजर आएंगे, यह तो स्पष्ट हो चुका है। अब एक और स्टार के इस फ्रेंचाइजी से जुड़ने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में सुनील शेट्टी की भी एंट्री हो गई है। 

विज्ञापन


अदा करेंगे बिल्कुल अलग किरदार
कहा जा रहा है कि सुनील शेट्टी 'वेलकम 3' में एक पावरफुल और महत्वपूर्ण रोल अदा करते दिखेंगे। बता दें कि फिरोज नाडियाडवाला और अक्षय कुमार से सुनील शेट्टी की काफी अच्छी बॉन्डिंग है। जब उनके पास 'वेलकम 3' में काम करने का मौका आया तो वह तुरंत राजी हो गए। इसे लेकर सुनील शेट्टी काफी उत्साहित हैं। वह फिल्म में ऐसा रोल अदा करेंगे, जो इस फ्रेंचाइजी में पहले कभी नहीं देखा गया।
विज्ञापन

Manisha Koirala: 90 के दशक में युवाओं के दिल की धड़कन, शराब की लत ने करियर तबाह किया, कैंसर से कैसी जीती लड़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री-प्रोडक्शन काम शुरू
कहा जा रहा है कि सुनील शेट्टी कॉमिक रोल अदा करते दिखेंगे। उनका कैरेक्टर नए शेड वाला होगा। सूत्रों के मुताबिक 'वेलकम 3' के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। टीम ने फिल्म के लिए शूटिंग लोकेशन भी फाइनल कर ली है और जल्द ही शूटिंग शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि टीम फिलहाल एक्शन सीन और कैरेक्टर के लुक्स पर काम कर रही है।
Vijay Deverakonda: विजय ने सामंथा को बताया 'इंस्पिरेशन', अभिनेत्री के स्वास्थ्य संबंधी संघर्ष का किया खुलासा

कब होगी रिलीज?
बता दें कि सुनील शेट्टी इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म यानि 'वेलकम' में भी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए थे। बात 'वेलकम 3' की करें तो इसका निर्देशन अहमद खान करने वाले हैं। यह एक एंडवेंचर कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है। फिल्म का टाइटल 'वेलकम टू द जंगल' है। इस फिल्म को अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज किए जाने की तैयारी है। 
Alia Bhatt: रणबीर कपूर को नहीं पसंद आलिया भट्ट का मेकअप करना, नेटिजंस ने एक्टर को बताया कंट्रोलिंग हसबैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed