{"_id":"641a7fac6e895aa6740d5c13","slug":"as-per-reports-nayanthara-pradeep-ranganathan-to-play-leads-in-vignesh-shivan-film-produced-by-kamal-haasan-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nayanthara: नयनतारा ने नहीं लिया एक्टिंग से ब्रेक? जल्द ही प्रदीप रंगनाथन के साथ पर्दे पर नजर आएंगी एक्ट्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nayanthara: नयनतारा ने नहीं लिया एक्टिंग से ब्रेक? जल्द ही प्रदीप रंगनाथन के साथ पर्दे पर नजर आएंगी एक्ट्रेस
Wed, 22 Mar 2023 09:52 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 22 Mar 2023 09:52 AM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नयनतारा जल्द ही अपने पति विग्नेश शिवन के निर्देशन में बनी फिल्म में लीड रोल अदा करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
नयनतारा-प्रदीप रंगनाथन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा इन दिनों परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। निर्माता-निर्देशक विग्नेश शिवन से शादी और फिर जुड़वा बच्चों की मां बनने के बाद नयनतारा अपने परिवार को भरपूर समय दे रही हैं। बीते महीने कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि साउथ एक्ट्रेस ने कुछ पारिवारिक वजहों से फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला किया है। इस खबर से निराश हुए नयनतारा के फैंस के लिए अब एक खुशखबरी है। एक्ट्रेस जल्द ही एक नई फिल्म में नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
फाइनल नहीं है टाइटल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नयनतारा जल्द ही अपने पति विग्नेश शिवन के निर्देशन में बनी फिल्म में लीड रोल अदा करती नजर आएंगी। यह एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है। नयनतारा के साथ इस फिल्म में एक्टर प्रदीप रंगनाथन के लीड रोल में होने की बात भी कही जा रही है। फिलहाल फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं है। दावा किया जा रहा है कि कुछ सप्ताह में इस फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
South Films: ब्लॉकबस्टर है इन साउथ एक्टर और डायरेक्टर की जोड़ी, साथ मिलकर देते हैं सुपरहिट फिल्में
विज्ञापन
कमल हासन करेंगे प्रोड्यूस
हालांकि, इस फिल्म को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि फिल्म की स्टारकास्ट फाइनल होने के बाद उम्मीद है कि मेकर्स फिल्म को लेकर कोई घोषणा करें। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म को कमल हासन प्रोड्यूसर करने वाले हैं।
Jehane Thomas: टिकटॉक स्टार जेहन थॉमस का 30 वर्ष की उम्र में निधन, इस बीमारी से थीं पीड़ित
बीते वर्ष रचाई शादी
आपको बता दें कि नयनतारा जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने बीते वर्ष जून में विग्नेश से शादी रचाई थी। अक्तूबर 2022 में कपल सरोगेसी से दो बच्चों के पेरेंट्स बने। कुछ वक्त पहले कहा गया था कि नयनतारा अपने परिवार और पति के प्रोडक्शन हाउस पर ध्यान देने के लिए एक्टिंग की दुनिया को विदा कहने वाली हैं। मगर, फिलहाल इन अफवाहों पर विराम लग गया है।
Mahira Khan: भरी सभा में माहिरा खान ने लिखा SRK का नाम, PAK सांसद अफनान ने एक्ट्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा