{"_id":"629ce252a04f075d974e4121","slug":"as-jeh-joins-kareena-kapoor-on-devotion-of-suspect-x-sets-director-sujoy-ghosh-says-superstar-with-his-mom","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sujoy Ghosh: करीना संग जेह को देख बोले निर्देशक सुजॉय घोष, 'सुपरस्टार सेट पर अपनी मां के साथ'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sujoy Ghosh: करीना संग जेह को देख बोले निर्देशक सुजॉय घोष, 'सुपरस्टार सेट पर अपनी मां के साथ'
Sun, 05 Jun 2022 10:40 PM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:40 PM IST
सार
करीना कपूर अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के सेट पर अपने बेटे जेह के साथ पहुंची। उफिल्म के निर्देशक सुजॉय घोष ने उनकी तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की है।
विज्ञापन
करीना कपूर अपने छोटे बेटे जेह के साथ
- फोटो : twitter
विस्तार
करीना कपूर अच्छी अभिनेत्री के साथ प्यारी मां भी हैं। उन्हें अक्सर अपने दोनों बेटों जेह और तैमूर के साथ देखा जाता है। जहां तैमूर तो शुरू से ही लाइमलाइट में रहे हैं वहीं अब जेह की तस्वीरें भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री करीना कपूर को अपने छोटे बेटे जहांगीर अली खान उर्फ जेह के साथ शूटिंग के सेट से निकलते हुए स्पॉट किया गया। उनकी ये तस्वीर को फिल्म निर्देशक सुजॉय घोष ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है और जेह को अभी से सुपरस्टार बता दिया है।
विज्ञापन
शूट पर जेह संग पहुंचीं करीना कपूर
निर्देशक सुजॉय घोष ने मां-बेटे (करीना कपूर और जेह अली खान) की जोड़ी की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें करीना के जेह का हाथ पकड़कर एक बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। प्रिंटेड टी-शर्ट के साथ नीली शॉर्ट्स और सफेद जूतों में जेह बेहद प्यारे लग रहे थे वहीं करीना भी सफेद टी-शर्ट के साथ नीली डेनिम की में दिखाई दीं। इस तस्वीर को साझा करते हुए सुजॉय घोष ने कैप्शन में लिखा, सुपरस्टार सेट पर अपनी मां के साथ।

ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं करीना
जानकारी के मुताबिक, करीना सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही फिल्म 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस आगामी फिल्म से वह अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। इसी फिल्म में करीना के साथ जयदीप अहलावत भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अभिनेता आमिर खान संग उनकी अगली बहुप्रतिक्षीत फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी रिलीज होने वाली है।