शाहरुख, आमिर के बच्चे भी अफेयर में, सलमान सिंगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर, सलमान और शाहरुख तीनों एक ही साल जन्में हैं। आमिर और शाहरुख के बच्चे इतने बड़े हो गए हैं कि उनके अफेयर की खबरें आने लगी हैं। उधर सलमान खान अभी भी सिंगल हैं।
सलमान खान अब एक नया ही रिकार्ड बना रहे हैं। जहां उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंदी हमउम्र कलाकारों के बच्चे अब जवान होकर प्यार-व्यार में पड़ रहे हैं वहीं सल्लू भाई बिना शादी किए हुए अब तक जवान हैं और कमसिन बालाओं के फेर में पड़े हैं।
जरा गौर तो फरमाइए सलमान, शाहरुख और आमिर तीनों ही सन 1965 की पैदाइश हैं और 47 साल के आसपास हैं। उम्र की इस दहलीज पर आमिर का बड़ा बेटा जुनैद और शाहरुख का बेटा आर्यन अब युवा हो गए हैं।
जुनैद की गर्लफ्रेंड है ही तो आर्यन के प्यार के किस्से भी सुनने में आ रहे हैं। अब यहां अगर तुलना करें सलमान की तो वह हर दशक में उनका प्यार परवान चढ़ा है।
उनके लव का सिलसिला सोमी अली, संगीता बिजलानी से होता हुआ ऐश्वर्या रॉय, कैटरीना कैफ तक जाकर भी समाप्त नहीं हुआ। और अब वह विदेशी बाला लूलिया से इश्क लड़ा रहे हैं।
लेकिन सलमान खान का कोई भी अफेयर शादी में तब्दील नहीं हो पाया है। हर अफेयर की उम्र थोड़ी ही होती है और वह एक समय के बाद खत्म हो जाता है।
सलमान खान के अफेयर्स के साथ शाहरुख और आमिर खान के बेटों के अफेयर्स की चर्चा शुरू हो गई है। अब यह सलमान पर ही निर्भर करेगा कि वह इस बात से दुखी होंगे कि इतराएंगे।