Aryan Khan: आर्यन खान ने ठुकराई 120 करोड़ रुपये की डील? 'स्टारडम' से जुड़ा है मामला
आर्यन खान की वेब सीरीज 'स्टारडम' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट की मानें तो, किंग खान के लाडले ने इसकी ओटीटी डील को लेकर बड़ा कदम उठाया है।
विस्तार
किंग खान के टैलेंटेड बेटे आर्यन खान ने हाल ही में अपना क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च किया। वहीं, इन दिनों वह अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'स्टारडम' को लेकर सुर्खियों में हैं। समय-समय पर 'स्टारडम' से जुड़े नए अपडेट सामने आ रहे हैं, जो फैंस का खासा ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। इस सीरीज में शाहरुख खान का कैमियो पहले से ही चर्चाओं में है। वहीं, ताजा रिपोर्ट यह है कि 'स्टारडम' के लिए आर्यन को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से मोटी रकम ऑफर की गई थी। हालांकि, स्टारकिड ने इसे अस्वीकार कर दिया।
'स्टारडम' को लेकर सुर्खियों में आर्यन खान
आर्यन खान को लेकर बीते दिनों यह कयास लगाया जा रहा था कि वह बतौर एक्टर अपना डेब्यू करेंगे, लेकिन आर्यन ने साफ कर दिया कि उन्हें एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। हालांकि, आर्यन ने फिल्म निर्माता बनने की ठानी। शाहरुख खान और गौरी खान के बड़े बेटे अब वेब शो के साथ डायरेक्टर के रूप में अपनी बड़ी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।
Anupam Kher: कश्मीरी हिंदू नरसंहार मामलों की जांच फिर से शुरू, अनुपम खेर ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
आर्यन खान ने ठुकराई 120 करोड़ की डील
आर्यन खान ज्यादातर मीडिया के ध्यान और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। वहीं, वह अपने प्रोजेक्ट को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। आर्यन ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया कि स्क्रिप्ट शेयर करने के बाद वह अपनी यात्रा शुरू करने के लिए कैसे इंतजार नहीं कर सकते हैं। अब खबरें आ रही हैं कि शाहरुख के बेटे को उनकी वेब सीरीज 'स्टारडम' के लिए एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने 120 करोड़ रुपये की भारी रकम की पेशकश की थी, लेकिन जाहिर तौर पर उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया है।
Kangana Ranaut: कंगना ने 'गदर 2' को बताया सबसे बड़ी ओपनर, सनी देओल की तारीफ संग करण जौहर पर किया कटाक्ष
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
रिपोर्ट की मानें तो, आर्यन खान अभी अपना पूरा ध्यान इसे बनाने पर दे रहे हैं। वह 'स्टारडम' को पूरा करने के बाद ही इसकी डील पर विचार करेंगे। 'स्टारडम' में किंग खान के कैमियो के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित थे। वहीं, ताजा जानकारी के मुताबिक 'जवान' स्टार का इसमें कैमियो नहीं होगा। शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह आने वाले दिनों में 'जवान' के साथ-साथ 'डंकी' में भी नजर आएंगे।