फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aryan khan drugs case ncb recorded shahrukh khan driver statement and one more person gets arrested

Aryan Khan Drugs Case: एनसीबी ने दर्ज किया शाहरुख खान के ड्राइवर का बयान, एक और शख्स गिरफ्तार

Sun, 10 Oct 2021 12:09 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 10 Oct 2021 12:09 PM IST
सार

एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मंबई से एक क्रूज जहाज से ड्रग्स जब्त के मामले में शाहरुख खान के ड्राइवर का बयान दर्ज किया है।

विज्ञापन
Aryan khan drugs case ncb recorded shahrukh khan driver statement and one more person gets arrested
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान न्यायिक हिरासत में है वहीं एनसीबी ने शनिवार को शाहरुख खान के ड्राइवर से भी पूछताछ की। एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मंबई से एक क्रूज जहाज से ड्रग्स जब्त के मामले में शाहरुख खान के ड्राइवर का बयान दर्ज किया है। ड्राइवर को शनिवार को शाम दक्षिण मुंबई में एनसीबी कार्यालय में बुलाया गया था। अधिकारियों ने कहा कि मादक पदार्थ रोधी एजेसी के अधिकारियों ने उसका बयान दर्ज किया जिसके बाद उसे जाने दिया गया। एनसीबी ने शनिवार देर रात गोरेगांव सहित मुंबई के उपनगरों में कई छापे मारे। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने इस मामले में शुक्रवार की रात सांताक्रूज इलाके से शिवराज राम दास नाम के एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। वहीं, ताजा अपडेट के मुताबिक अरबाज मर्चेंट से कथित संबंध रखने वाले ड्रग तस्कर शिवराज रामदास को कल तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन

 




विज्ञापन


मामले में अब तक 20 लोग गिरफ्तार

एनसीबी मुंबई के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के मुताबिक एनसीबी मुंबई की एक टीम ने कल कोकीन के साथ ओकारो ओजामा नामक एक नाइजीरियाई नागरिक को पकड़ा है। यह इस मामले में 20वीं गिरफ्तारी है। गिरफ्तार लोगों में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम भी शामिल है। समीर वानखेडे़ के नेतृत्व में एनसीबी की एक टीम ने गोवा जाने वाले क्रूज जहाज पर छापा मारा था जहां से उन्हें ड्रग्स बरामद होने की बात कही है। गुरुवार को अदालत ने आर्यन खान समेत सात अन्य की एनसीबी कस्टडी बढ़ाने की याचिका को खारिज कर दिया था और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Aryan khan drugs case ncb recorded shahrukh khan driver statement and one more person gets arrested
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

एनसीबी इस मामले में सक्रिय है और पैनी नजर बनाए हुए है। उन्होंने फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के आवास और कार्यालय में क्रूज जहाज से ड्रग्स की जब्ती के संबंध में तलाशी ली थी और उनसे पूछताछ की थी। इसके बाद अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने उन्हें सोमवार को फिर से पेश होने को कहा है। 

Aryan khan drugs case ncb recorded shahrukh khan driver statement and one more person gets arrested
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

एनसीबी की पूछताछ में कुछ आरोपियों ने खत्री का नाम लिया था जिसके बाद से उनके घर छापा मारा गया। एनसीबी सभी ड्रग्स पैडलर का पता लगाने की कोशिश कर रही है।एनसीबी ने आर्यन खान को 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर दोस्तों के साथ ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके बाद से ही मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इसी आधार पर कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed