फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aryan Khan Drugs Case Mumbai Police Approaches Prabhakar sail and Asks To Appear Before NCB

Aryan Khan Drugs Case: एनसीबी के सामने जल्द पेश होगा प्रभाकर सेल, गोसावी के खिलाफ एक और केस दर्ज

Sun, 31 Oct 2021 06:29 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 31 Oct 2021 06:29 AM IST
सार

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में गवाह बनाए गए प्रभाकर सैल को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। इस मामले में एनसीबी ने मुंबई पुलिस की मदद मांगी है, जिसका जवाब मुंबई पुलिस ने एनसीबी को दिया है।

विज्ञापन
Aryan Khan Drugs Case Mumbai Police Approaches Prabhakar sail and Asks To Appear Before NCB
एनसीबी के डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

आर्यन खान ड्रग्स मामले में जांच कर रहे एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीन वानखेड़े खुद गंभीर आरोपों में फंसे हुए हैं। प्रभाकर सेल ने समीर वानखेड़े पर मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में करोड़ों की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था, जिसके बाद अब समीर वानखेड़े पर जांच शुरू हो गई है। इस मामले की जांच कर रही एनसीबी की विजिलेंस टीम ने प्रभाकर सेल को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके लिए एनसीबी ने मुंबई पुलिस को एक पत्र लिखकर मदद मांगी है। वहीं, अब एनसीबी के इस पत्र का मुंबई पुलिस ने भी जवाब दे दिया है।

विज्ञापन

 
मुंबई पुलिस ने समीर वानखेड़े के खिलाफ आरोपों की जांच कर रहे विशेष जांच दल को एक पत्र लिखा है, जिमसें पुलिस ने एनसीबी को बताया है कि, उन्होंने ड्रग्स क्रूज मामले में गवाह प्रभाकर सेल को निर्धारित समय और स्थान पर टीम के सामने पेश होने के लिए कहा है। पुलिस के इस जवाब से साफ है कि, प्रभाकर एनसीबी के सामने जल्द पेश हो सकता है। ऐसे में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन

 
 
एनसीबी के डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा, ‘हमने सभी उपलब्ध स्रोतों के माध्यम से गवाह प्रभाकर सैल से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया है। हमने मुंबई पुलिस आयुक्त से हमारी मदद करने का भी अनुरोध किया है, क्योंकि मीडिया में खबरें थीं कि सेल पुलिस के संपर्क में था।’




गोसावी के खिलाफ एक और केस दर्ज
इस दौरान डीडीजी ज्ञानेश्वर ने ये भी कहा, केपी गोसावी कस्टडी में है और उसे अपनी जांच में शामिल करने की परमिशन लेने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा। इसी के साथ डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह का ये भी कहना है कि उन्हें इस बात का पूरा यकीन है कि वो इस मामले की जांच करने में पूरी तरह सक्षम होंगे। ताजा जानकारी के मुताबिक पुणे पुलिस ने किरण गोसावी (क्रूज छापेमारी मामले में एनसीबी गवाह) के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,409,506 (2), 120 (बी) और हथियार अधिनियम 3 (बी) के तहत पीड़ित को धमकी देने और साजिश से संबंधित धाराओं के तहत एक और मामला दर्ज किया गया है। गोसावी के खिलाफ अब कुल तीन मामले दर्ज हो गए हैं। वह पहले से ही 5 नवंबर तक पुलिस हिरासत में है।
 
गौरतलब है कि, प्रभाकर सैल ने दावा किया था कि क्रूज पार्टी रेड के वक्त वह गोसावी के साथ था। प्रभाकर ने खुलासा किया था कि केपी गोसावी सैम नाम के शख्स से फोन पर 25 करोड़ रुपए से बात शुरू कर 18 करोड़ में डील फिक्स करने की बात कर रहा था। केपी गोसावी ने 8 करोड़ रुपए एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को देने की भी बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed