फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aryan khan drugs case chunky pandey brother chikki summoned by mumbai police questioned on allegations against ncb

Aryan Khan Drugs Case: मुंबई पुलिस ने चंकी पांडे के भाई चिक्की को भेजा समन, आर्यन खान केस में होगी पूछताछ

Mon, 08 Nov 2021 07:13 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 08 Nov 2021 07:13 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे और उनके परिवार की मुश्किलें कम होती हुई नजर नहीं आ रही हैं। हाल ही में आर्यन खान मामले में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे से एनसीबी ने पूछताछ की थी। हालांकि अब आर्यन खान अपने घर लौट चुके हैं। लेकिन चंकी पांडे के परिवार की मुसीबतें लगातार बढ़ रही हैं। 

विज्ञापन
aryan khan drugs case chunky pandey brother chikki summoned by mumbai police questioned on allegations against ncb
चिक्की पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे और उनके परिवार की मुश्किलें कम होती हुई नजर नहीं आ रही हैं। हाल ही में आर्यन खान मामले में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे से एनसीबी ने पूछताछ की थी। हालांकि अब आर्यन खान अपने घर लौट चुके हैं। लेकिन चंकी पांडे के परिवार की मुसीबतें लगातार बढ़ रही हैं, क्योंकि अब उनके भाई चिक्की पांडे को मुंबई पुलिस की विशेष जांच टीम की तरफ से बयान दर्ज करवाने के लिए समन भेजा गया है। ये समन चिक्की पांडे को एनसीबी अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए कथित जबरन वसूली के आरोपों के संबंध में भेजा गया है।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस कर रही है जांच

इस केस की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। चिक्की पांडे ने जवाब में मुंबई पुलिस को बताया कि वो पूछताछ के लिए नहीं आ पाएंगे क्योंकि वो कोरोना से संक्रमित हैं। अब मुंबई पुलिस ने चिक्की पांडे को पूछताछ के लिए तलब किया है। इस केस में पुलिस कई नए नामों को सामने ला रही है और ये मामला एक और नई दिशा पकड़ रहा है।

विज्ञापन

aryan khan drugs case chunky pandey brother chikki summoned by mumbai police questioned on allegations against ncb
अनन्या पांडे - फोटो : ANI

आर्यन खान को एनसीबी एसआईटी ने भेजा समन

क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को बीते महीने भले ही बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई हो, लेकिन उनकी मुश्किलें अभी तक कम नहीं हुई है। अपने घर लौटकर आ चुके आर्यन खान को नरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कि एसआईटी टीम ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। हाल ही में एनसीबी मुंबई जोनल यूनिट से जांच का जिम्मा संभालने वाली टीम ने एक बार फिर आर्यन खान को तलब किया है। इससे पहले रविवार को दिल्ली एनसीबी एसआईटी ने खान को पूछताछ के लिए एजेंसी के सामने पेश होने को कहा था।

एनसीबी ने अनन्या पांडे से भी हुई थी पूछताछ

आर्यन खान ड्रग्स केस में आर्यन की गिरफ्तारी के बाद एनसीबी ने अभिनेत्री अनन्या पांडे से पूछताछ की थी। रिपोर्ट्स की माने तो अनन्या से तब पूछताछ की गई थी जब कथित तौर पर आर्यन खान और अनन्या पांडे की व्हाट्सएप चैट का मसला सामने आया था। कथित रूप से इस चैट में आर्यन और अनन्या पांडे के बीच गांजा को लेकर चैट हुई थी। अनन्या से ये पूछताछ करीबन 7 से 8 घंटे चली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed