फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aryan Khan Drug Case: Shahrukh Khan Son 10 Statements in Court During NCB investigation

Aryan Khan Gets Clean Chit: आर्यन ने कोर्ट में कहा था- 'चाहूं तो पूरा जहाज खरीद सकता हूं', पढ़ें उनकी 10 दलीलें

Fri, 27 May 2022 02:41 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 27 May 2022 02:41 PM IST
विज्ञापन
Aryan Khan Drug Case: Shahrukh Khan Son 10 Statements in Court During NCB investigation
शाहरूख खान और आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला

क्रूज ड्रग्स मामले में एनसीबी ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी है। इस मामले में आर्यन करीब एक महीने जेल में रहे थे। 2 अक्टूबर को हिरासत में लिए जाने के बाद जब उन्हें कोर्ट में पेश किया गया तो वकील सतीश मानशिंदे ने आर्यन की तरफ से दलीलें पेश कीं थीं। आर्यन ने वकील के जरिए कोर्ट से कहा था कि चाहूं तो पूरा जहाज खरीद सकता हूं, लेकिन मैंने वहां ड्रग्स नहीं बेची। पढ़ें, आर्यन ने कोर्ट में क्या दलीलें दी थीं...

विज्ञापन

1. ''48 घंटे पूरे हो गए, मेरे खिलाफ कुछ भी नहीं मिला है। उन्हें जो भी मुझसे पूछताछ करनी थी, वो कर चुके हैं। मैंने पूरा सहयोग किया है, और वे भी मेरे साथ अच्छे थे। मैंने अपना अच्छा आचरण दिखाया। मैंने अपने फोन से कुछ भी डिलीट नहीं किया है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

2. ''मैं 24 साल का लड़का हूं, जिसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। जो दूसरों को साथ किया गया वह मुझ पर थोपा नहीं जा सकता।''

विज्ञापन

3. ''मैं अधिकारियों को देखकर नहीं भागा। मैंने उन्हें जांच करने की अनुमति दी। इसलिए एनबीसी को कस्टडी नहीं दी जानी चाहिए। फोन पर बात करना अपराध नहीं है।''

4. ''जहाज मेरा नहीं है। ऐसे तो आपको जहाज पर सवार 1000 लोगों को गिरफ्तार करना चाहिए था। जो कुछ भी दूसरों से जब्त किया गया है, वह मुझ पर थोपा नहीं जा सकता। फोन से मिली चैट मेरी कस्टडी से मेल नहीं खाती है।''

5. ''जिन चैट्स का जिक्र हो रहा है, वे फुटबॉल के बारे में हैं। इसमें किसी भी तरह के ड्रग्स का जिक्र नहीं है। क्या आप ये कहना चाहते हैं कि एक साल पहले हम फुटबॉल के बारे में चैट नहीं कर सकते थे?''

6. ''ऐसा लग रहा है कि पूरा क्रूज यात्रियों से भरा नहीं था, बल्कि बॉलीवुड से जुड़े सिर्फ एक व्यक्ति का था। हालांकि, मेरा किसी से लेना देना नहीं है।''

7. ''मुझे संभवत: बुलाया भी इसलिए गया था ताकि क्रूज पर बॉलीवुड का थोड़ा ग्लैमर भी दिखे। क्रूज पर 1,300 लोग थे, लेकिन 17 लोग ही गिरफ्तार हुए।''

हाईकोर्ट में भी आर्यन की तरफ से क्या दलीलें दी गईं?
आर्यन खान की जमानत याचिका पर जब बॉम्बे हाईकार्ट में सुनवाई हुई तो उन्हें बेल मिल गई। जानिए आर्यन की तरफ से पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने क्या दलीलें दीं थीं?

1. ''आर्यन को लेकर 'कॉन्शस पजेशन' का मामला बनता है। अरबाज के पास से 6 ग्राम चरस मिला। अरबाज आर्यन के दोस्त हैं। अरबाज उनके नौकर नहीं हैं। आर्यन का उन पर कंट्रोल नहीं है। उनके जूते से क्या मिलता है, उससे आर्यन का क्या लेना-देना।''

2.  ''ये नए लड़के हैं। इन्हें सुधार गृह में भेजा जा सकता है। इन पर मुकदमा नहीं चलाया जाना चाहिए। मैंने अखबारों में भी पढ़ा है कि सरकार सुधार के बारे में बात कर रही है।''

3. ''6 ग्राम की छोटी मात्रा में चरस बरामद हुआ है। यह कोई कर्मशियल क्वांटिटी नहीं है। बहुत से लोगों के पास से कर्मशियल मात्रा में ड्रग्स मिले हैं। साजिश तो तब होती जब सभी 20 लोग एक-दूसरे को पहले से जानते। फिर अकेले साजिश कैसे हो सकती है?''

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed