Arushi Nishank: गौतम गंभीर ने दिया आरुषि के नए वीडियो को आशीर्वाद, विशाल बोले, ‘जो तुमको झूठ लगे’
स्पर्श गंगा की सह-संस्थापक आरुषि निशंक जल्द ही अभिनेता विशाल सिंह के साथ एक नया म्यूजिक वीडियो "तुमको झूठ लगे" लेकर आ रही हैं, जिसका पोस्टर हाल ही में लॉन्च किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व क्रिकेटर औऱ बीजेपी नेता गौतम गंभीर ने अभिनेत्री आरुषि निशंक और अभिनेता विशाल सिंह को उनके आने वाले म्यूजिक वीडियो 'जो तुमको झूठ लगे' के लिए आशीर्वाद दिया है। दोनों दिल्ली जाकर गौतम से मिले और उन्होंने अपनी इस मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर भी साझा कर दी। दरअसल, स्पर्श गंगा की सह-संस्थापक आरुषि निशंक जल्द ही अभिनेता विशाल सिंह के साथ एक नया म्यूजिक वीडियो "तुमको झूठ लगे" लेकर आ रही हैं, जिसका पोस्टर हाल ही में लॉन्च किया गया है। इससे पहले आरुषि ने टी-सीरीज़ के लिए वीडियो गीत "वफ़ा ना रास आई" बनाया था जिसे यूट्यूब पर अब तक 25 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं।
"साथ निभाना साथिया" जैसे धारावाहिकों में अभिनय के लिए भी प्रसिद्ध विशाल सिंह ने म्यूजिक वीडियो में अच्छी कोशिश की है। यह वीडियो दो प्रेमियों के दर्द को दिखाता है जो कभी अलग हो गए थे। दोनों के बीच की केमिस्ट्री ही इस वीडियो की खासियत बताई जा रही है। विशाल कहते हैं, "यह गाना मेरे अब तक किए गए गानों से बहुत अलग है। मुझे टीम के साथ काम करना अच्छा लगा। इस गाने की सबसे खास बात आरुषि निशंक के साथ काम करना रहा। वह बहुत प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं।”
वहीं इस वीडियो के बारे में आरुषि कहतीं हैं, "यह गाना करना मेरे लिए एक बहुत ही अलग अनुभव रहा और साथ ही विशाल ने इस गाने के भाव तथा किरदार को समझने में मेरी बहुत मदद की। विशाल और मै पहली बार इस गाने के लिए मिले और संयोग देखिए हम दोनों की बहुत अच्छी दोस्ती हो गयी। इस वीडियो के जरिये निर्देशक फैसल ने मेरे अंदर के एक नए कलाकार को निकला है।" यह इस साल आरुषि निशंक का दूसरा म्यूजिक वीडियो है। अगले साल वह बड़े परदे पर टी-सीरीज की फिल्म ‘तारिणी’ से डेब्यू करने जा रही हैं।