Adipurush:'ओम ने भाजपा के मंत्रियों के साथ मिलकर फैलाया प्रोपेगेंडा', अरुण का आदिपुरुष के मेकर्स पर गंभीर आरोप
रामानंद सागर की ‘रामायण’ में प्रसिद्ध रूप से भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने कहा कि निर्माताओं द्वारा ‘आदिपुरुष’ जैसी फिल्म के साथ रचनात्मक स्वतंत्रता लेना गलत था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'आदिपुरुष' की रिलीज के बाद से ही फिल्म को लगातार दर्शकों के आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म के डायलॉग्स से लेकर फिल्म की कास्ट पर जमकर निशाना साध रहे हैं। यही नहीं, फिल्म देखने के बाद लोग निर्माता ओम राउत की कड़ी आलोचना करते हुए उन पर उनकी धार्मिक भावना आहत करने का भी आरोप लगा रहे हैं। अब इसी बीच रामानंद सागर की रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ने फिल्म पर कटाक्ष करते हुए फिल्म को प्रोपेगेंडा बताया है।
अरुण गोविल ने निर्माता पर साधा निशाना
रामानंद सागर की ‘रामायण’ में प्रसिद्ध रूप से भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने कहा कि निर्माताओं द्वारा ‘आदिपुरुष’ जैसी फिल्म के साथ रचनात्मक स्वतंत्रता लेना गलत था। निर्माता को अपने हिसाब से फिल्म निर्माण करने का पूरा हक है, लेकिन उन विषयों के साथ छेड़छाड़ करने की अनुमति नहीं है, जो लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ जुड़े हो।
Tamannaah Bhatia: तमन्ना ने वेब सीरीज 'जी करदा' में इंटीमेट सीन्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया- क्यों जरूरी था ये सब
निर्माताओं ने बीजेपी के मंत्रियों के साथ मिलकर की रणनीति
अरुण गोविल ने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘निर्माता को आस्था के विषयों के साथ खिलवाड़ करने से बचना चाहिए क्योंकि यह लोगों के लिए एक संवेदनशील विषय है। रामायण जैसे पूजनीय पाठ के साथ प्रयोग करने की कोई आवश्यकता नहीं थी।’ इसके अलावा अभिनेता ने फिल्म को बीजेपी पार्टी का प्रोपेगेंडा बताते हुए कहा, ‘आदिपुरुष निर्माताओं द्वारा भाजपा मंत्रियों से मिलकर हनुमान जी के लिए सीटों को आरक्षित करना एक रणनीति थी, जो कि विफल हो गई है।’
Hansal Mehta: 'स्कूप' के जरिए हरमन बावेजा की दमदार वापसी से खुश हैं हंसल मेहता, पोस्ट साझा कर लिखा भावुक नोट
सोशल मीडिया पर ‘आदिपुरुष’ को लेकर हो रही है ट्रोलिंग
अरुण ने यह भी कहा कि निर्माता को दर्शकों को मूर्ख बनाने से पहले यह सोचना चाहिए कि यह फिल्म कोई एक्शन फिल्म नहीं है कि आप लोग कुछ भी दिखाएंगे और ऑडियंस उसका मजा लेगी। बता दें कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज के बाद से ही लगातार विवादों के घेरे में आ खड़ी हुई है। फिल्म में लंकेश के लुक में सैफ अली खान और हनुमान के डायलॉग्स को लेकर निर्माताओं को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।