फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arun Govil Dipika Chikhlia Sunil Lahri Ramanand Sagars Ramayan all set to return on Doordarshan national

Ramayan: धर्म, प्रेम, और समर्पण की अद्वितीय गाथा...एक बार फिर आ रहा है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो 'रामायण'

Tue, 30 Jan 2024 08:57 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 30 Jan 2024 08:57 PM IST
सार

टेलीविजन के 'दूरदर्शन' चैनल ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल 'रामायण' के दर्शकों के साथ इस खुशखबरी को साझा किया है कि 'जल्द ही रामायण टीवी पर लौटने वाला है।'

विज्ञापन
Arun Govil Dipika Chikhlia Sunil Lahri Ramanand Sagars Ramayan all set to return on Doordarshan national
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रामानंद सागर कृत 'रामायण' एक बार फिर से दर्शकों के सामने आने को तैयार है। भारतीय टेलीविजन के इतिहास में जितने भी पीरियड ड्रामा बने हैं, उन सब में रामानंद सागर की 'रामायण' को दर्शकों ने सबसे ज्यादा प्यार दिया है। इस सीरियल में अरुण गोविल 'श्री राम' की भूमिका में दिखाई दिए थे। वहीं, दीपिका चिखलिया 'सीता' और सुनील लहरी 'लक्ष्मण' के किरदारों के लिए याद किए जाते हैं। अब एक बार फिर से 'रामायण' टेलीविजन स्क्रीन पर लौट रहा है। 
विज्ञापन


दूरदर्शन पर आएंगे श्री राम 
रामानंद सागर द्वारा बनाए गए इस महान धारावाहिक को पहली बार 1987 में प्रसारित किया गया था। तब खुद रामानंद सागर को इस बात का जरा भी इल्म नहीं था कि उनके इस सीरियल 'रामायण' को इतनी सफलता मिलेगी। दर्शक आज भी अरुण गोविल को लोग श्री राम के नाम से ही पहचानते हैं और दीपिका चिखलिया को माता सीता के नाम से, यह धारावाहिक 'रामायण' की ही देन है। टेलीविजन के 'दूरदर्शन' चैनल ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल 'रामायण' के दर्शकों के साथ इस खुशखबरी को साझा किया है कि 'जल्द ही रामायण टीवी पर लौटने वाला है।'
विज्ञापन

Prabhas: सलार की सफलता के बाद प्रभास ने काम से लिया ब्रेक, जानिए कब से शुरू करेंगे अगली फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म, प्रेम, और समर्पण की अद्वितीय गाथा.... 
दूरदर्शन ने सोशल मीडिया हैंडल से 'रामायण' के पुनः प्रसारण वाली खबर को साझा करते हुए लिखा है, 'धर्म, प्रेम, और समर्पण की अद्वितीय गाथा...एक बार फिर आ रहा है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो 'रामायण', जल्द देखिए दूरदर्श पर।' इस पोस्ट के बाद दर्शकों में अलग तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में आकर यूजर्स अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। 

Shantanu Maheshwari: गंगूबाई काठियावाड़ी फेम अभिनेता का बैंक अकाउंट हुआ हैक, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

'रामायण' के बारे में 
'रामायण' रामानंद सागर की महान कृति है। इस धारावाहिक में उन्होंने त्रेता युग की कहानी को बेहद खूबसूरती से दिखाया है। इस सीरियल की बदौलत अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। 'रामायण' के संगीत को लोग आज भी याद करते हैं। इस सीरियल में संगीत रवींद्र जैन ने दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed