Prabhas: सलार की सफलता के बाद प्रभास ने काम से लिया ब्रेक, जानिए कब से शुरू करेंगे अगली फिल्म की शूटिंग
प्रभास अपनी फिल्म 'सलार' से मिली प्रतिक्रिया से काफी खुश हैं। 'सलार' की सफलता कई मायनों में उनके लिए खास हैं, क्योंकि इससे पहले बैक-टू-बैक प्रभास की तीन फिल्में असफल हो गई थीं।
विस्तार
'सलार' की सफलता से काफी खुश हैं प्रभास
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास अपनी फिल्म 'सलार' से मिली प्रतिक्रिया से काफी खुश हैं। 'सलार' की सफलता कई मायनों में उनके लिए खास हैं, क्योंकि इससे पहले बैक-टू-बैक प्रभास की तीन फिल्में असफल हो गई थीं। 'सलार' की सफलता ने प्रभास को एक नई ऊर्जा मिली है। यही वजह है कि वह ब्रेक लेना चाहते हैं।
कहा जा रहा है कि इस दौरान प्रभास अपने करियर को लेकर भी मंथन करेंगे और इसे आगे कैसे ले जाया जाए इस पर भी विचार करेंगे। इस दौरान प्रभास अपनी एक सर्जरी के लिए यूरोप जा सकते हैं, क्योंकि वे अपनी एक चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। इसके बाद मार्च में प्रभास फिर से काम शुरू करेंगे।
Munawar Faruqui: बेटे के साथ मुनव्वर ने मनाया बिग बॉस 17 के जीत का जश्न, पिता-बेटे की प्यार भरी तस्वीरें वायरल
प्रभास की आगामी फिल्में
प्रभास के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' है, जिसमें प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' और मारुति की 'द राजा साब' है, जिसमें मालविका मोहनन और निधि अग्रवाल महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के सेट से लीक हुई साड़ी पहने अल्लू अर्जुन की तस्वीर, इंटरनेट पर छाया 'गंगम्मा तल्ली' अवतार