फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arti singh chauhan latest video with cat goes viral says cats strength My life changed after they came into it

Arti Singh: 'उनके आने के बाद मेरी जिंदगी बदल गई', आरती सिंह ने बिल्ली के साथ शेयर किया क्यूट वीडियो

Wed, 11 Jun 2025 01:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 11 Jun 2025 01:17 PM IST
सार

Cats Video: टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने सोशल मीडिया पर एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी बिल्ली के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। आरती के इस वीडियो पर फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर की हैं।

विज्ञापन
Arti singh chauhan latest video with cat goes viral says cats strength My life changed after they came into it
आरती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@artisingh5

विस्तार

टीवी अभिनेत्री आरती सिंह ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक पुराने गाने पर अपनी पालतु बिल्ली के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस खास वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया और बिल्लियों को आश्रय देने की बात कही। उनके इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
विज्ञापन

 

आरती सिंह का पोस्ट
आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खास वीडियो को शेयर किया और कैप्शन में लिखा, अंत में मेरी टुन्निस म्याऊ को मिस न करें... सबसे बेशर्त प्यार.. मेरी बिल्लियां, मेरी ताकत। उनके आने के बाद मेरी जिंदगी बदल गई। कृपया गोद लें - उन्हें दूसरी जगह ले जाना और उनसे नफरत करना बंद करें। वे खाने और प्यार के अलावा कुछ नहीं मांगती। वे आपको नुकसान नहीं पहुंचाते। शायद आपके कर्म अच्छे ही होंगे! अब जब बारिश का मौसम आ गया है, तो उन्हें आश्रय दें। इस बारे में सोचें - अगर आप उनकी जगह होते, तो आप क्या उम्मीद करते? और याद रखें, किसी दिन, आप शायद उनकी जगह पर हों।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arti singh chauhan (@artisingh5)


विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस की प्रतिक्रिया
आरती के इस वीडियो पर कई फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर की हैं। एक फैन ने लिखा, 'बहुत प्यारा', एक और फैन ने लिखा, 'यह जानकर अच्छा लगा कि आप भी पशु प्रेमी हैं... उनकी मदद करने के लिए दिल से धन्यवाद...', एक और फैन ने लिखा, 'हर कोई आपकी तरह देखभाल करने वाला और दयालु नहीं होता आरती जी❤हर बिल्ली घर की हकदार है लेकिन हर घर बिल्ली का हकदार नहीं है'।
 
विज्ञापन

आरती सिंह की शादी
आरती सिंह ने मुंबई के बिजनेसमैन दीपक चौहान से 25 मार्च, 2024 को इस्कॉन मंदिर में शादी की थी। उनकी शादी एक ग्रैंड वेडिंग थी, जिसमें गोविंदा, बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर और रश्मि देसाई सहित कई हस्तियां शामिल हुई थीं। इसके बाद उन्होंने अपनी शादी की पहली सालगिरह पर उत्तराखंड के त्रियुगीनारायण मंदिर में फेरे लिए थे, जो कि एक प्राचीन मंदिर है, जहां शिव-पार्वती ने भी शादी की थी।

यह भी पढ़ें: Anupam Kher: 'हर कोई एक ही भाषा में मुस्कुराता है', अनुपम ने फ्लाइट से शेयर की नागार्जुन-रश्मिका के साथ तस्वीर..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed