फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher share post with kubera stars nagarjuna and rashmika mandana from flight

Anupam Kher: 'हर कोई एक ही भाषा में मुस्कुराता है', अनुपम ने फ्लाइट से शेयर की नागार्जुन-रश्मिका के साथ तस्वीर

Wed, 11 Jun 2025 12:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 11 Jun 2025 12:23 PM IST
सार

Kubera Stars: अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साउथ स्टार नागार्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है और साथ ही एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है।
 

विज्ञापन
Anupam Kher share post with kubera stars nagarjuna and rashmika mandana from flight
अनुपम खेर-रश्मिका मंदाना-नागार्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने आज एक खास तस्वीर शेयर की है, जो कि एक फ्लाइट के दौरान की है। इस सफर पर उनके साथ फिल्म कुबेर की स्टार कास्ट नागार्जुन और रश्मिका मंदाना भी नजर आए। इस खास तस्वीर को अनुपम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया और साथ ही एक खास नोट भी लिखा।
विज्ञापन

 

अनुपम खेर का पोस्ट
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नागार्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ एक खास तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "हर कोई एक ही भाषा में मुस्कुराता है।" हैदराबाद से मुंबई तक की यह उड़ान कितनी शानदार थी! एक बहुत ही प्रतिभाशाली मिस।@rashmika_mandanna और मेरे सबसे प्यारे दोस्त #नागार्जुन ने अपने प्राकृतिक आकर्षण और खुद के होने से सफर को सुंदर बना दिया- खुश और वास्तविक! अगर मैं तस्वीर में भी अच्छा दिख रहा हूं तो इसका सारा श्रेय सेल्फी लेने वाली #रश्मिका को जाता है। जय हो।''

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म कुबेर
कुबेर एक सामाजिक थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन और सह-लेखन शेखर कम्मुला ने किया है। एमिगोस क्रिएशन्स के सुनील नारंग और पुस्कुर राममोहन राव द्वारा निर्मित इसे तेलुगु, तमिल और हिंदी में एक साथ रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में नागार्जुन, धनुष, रश्मिका मंदाना, जिम सर्भ और दलीप ताहिल ने मुख्य भूमिका निभाई है।
 
विज्ञापन

अनुपम खेर का वर्कफ्रंट
अनुपम खेर जल्द ही फिल्म मेट्रो इन दिनों... में नजर आएंगे। मेट्रो... इन दिनों एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसे अनुराग बसु ने लिखा और निर्देशित किया है। यह बसु की लाइफ इन ए... मेट्रो (2007) का सीक्वल है। इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal: आलिया भट्ट के बाद YRF स्पाई यूनिवर्स में शामिल हो सकते हैं विक्की कौशल, जानें पूरी डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed