{"_id":"64a4ee4073b10399ec011105","slug":"arshad-warsi-talks-about-film-jail-with-sanjay-dutt-says-trying-to-distinct-image-from-munna-bhai-franchise-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arshad Warsi: 'जेल' देखकर दर्शकों को आएगी मुन्ना और सर्किट की याद? अरशद वारसी ने दिया यह जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arshad Warsi: 'जेल' देखकर दर्शकों को आएगी मुन्ना और सर्किट की याद? अरशद वारसी ने दिया यह जवाब
Wed, 05 Jul 2023 09:51 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 05 Jul 2023 09:51 AM IST
सार
अरशद वारसी ने कहा कि फिल्म 'जेल' में किरदार अदा करते हुए उनके और संजय दत्त के सामने चुनौती है।
विज्ञापन
अरशद वारसी
- फोटो : social media
विस्तार
अरशद वारसी और संजय दत्त जल्द ही फिल्म 'जेल' में साथ नजर आएंगे। बता दें कि इन दोनों सितारों की जोड़ी ने 'मुन्ना भाई' फ्रेंचाइजी में खूब धमाल मचाया। अब भी इन्हें साथ देखकर सर्किट और मुन्नाभाई ही याद आते हैं। मगर, आगामी फिल्म में मेकर्स हर तरह से यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि फिल्म में इनके किरदारों में 'मुन्ना भाई' वाली झलक न नजर आए।
विज्ञापन
'मुन्ना भाई' जैसी है फिल्म?
आगामी फिल्म 'जेल' के बारे में बात करते हुए अरशद वारसी ने कहा कि कहानी और कंटेंट के मामले में 'जेल' 'मुन्ना भाई' जैसी है। एक्टर के मुताबिक फिल्म एक बेहद खास संदेश देती है। सिद्धांत कुमार सचदेव के साथ स्क्रिप्टिंग का काम चल रहा है। बता दें कि फिल्म के लेखन और निर्देशन दोनों की जिम्मेदारी सिद्धांत निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Bollywood Films: इन बॉलीवुड फिल्मों का पड़ोसी देश में बजा डंका, पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई
विज्ञापन
इसलिए लग रहा वक्त
एक्टर ने आगे कहा कि फिल्म में किरदार अदा करते हुए उनके और संजय दत्त के सामने चुनौती है। एक्टर ने कहा, 'जब संजय दत्त और मैं साथ होते हैं तो सबसे पहले किसी के भी मन में मुन्ना और सर्किट का ही ख्याल आता है। इसलिए इस फिल्म के किरदारों को आकार देना एक लंबी प्रक्रिया बन रही है।' अरशद ने यह भी कहा कि अगर 'जेल' का कोई भी सीन लोगों को मुन्ना और सर्किट की याद दिलाता है, तो उस सीन को फिर से लिखना होगा।
Shahrukh Health Update: चोट लगने की खबरों के बीच मुंबई पहुंचे शाहरुख खान, जानें अब कैसी है किंग खान की हालत
इन फिल्मों में भी आएंगे नजर
अरशद वारसी का कहना है कि उन्हें अपने घर से बाहर निकलने और कुछ ऐसा करने के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है, जो उन्हें उत्साहित कर सके। एक्टर के मुताबिक उनकी यह मेहनत सफल होनी चाहिए। वर्क फ्रंट की बात करें तो 'जेल' के अलावा अरशद तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'यश' और 'जॉली एलएलबी 3' भी हैं।
Shahrukh Khan-Suhana: शाहरुख-सुहाना के आगामी प्रोजेक्ट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग