फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arshad Warsi son JK Zidane Warsi revelation that he want become an actor in interview

Arshad Warsi: पिता की तरह ही अभिनेता बनने की ख्वाहिश रखते हैं अरशद वारसी के बेटे, जेके जिदान वारसी का खुलासा

Tue, 31 Oct 2023 11:33 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Tue, 31 Oct 2023 11:33 AM IST
विज्ञापन
Arshad Warsi son JK Zidane Warsi revelation that he want become an actor in interview
अरशद वारसी, जेके जिदान वारसी - फोटो : सोशल मीडिया
अरशद वारसी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं। अभिनेता आखरी बार वेब सीरीज 'असुर 2' में नजर आए थे। हाल ही में, खबर आई थी कि अरशद छह साल बाद टीवी शो 'झलक दिखलाजा' से कमबैक करने जा रहे हैं। इस बीच, अब अरशद वारसी के बेटे जेके जिदान वारसी ने भी अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जिदान ने एक इंटरव्यू में बताया है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में वह एक अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाने की इच्छा रखते हैं। 
विज्ञापन


अभिनेता बनना चाहते हैं जेके 
अरशद वारसी के बेटे जेके जिदान वारसी ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कहा कि वह अपने पिता की तरह अभिनय में करियर बनाना चाहते हैं। जेके ने फिल्मों में काम करने की इच्छा को लेकर बताया कि उन्होंने 11वीं और 12वीं कक्षा के दौरान सिनेमा के बारे में अच्छे से अध्ययन किया और एक्टिंग के बारे में सब कुछ जाना है। उन्होंने आगे कहा, 'मैं फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहता हूं, लेकिन मुझे अभी खुद को तैयार करने के लिए थोड़ा काम करने की जरूरत है, अपने अभिनय कौशल को थोड़ा निखारने की जरूरत है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shefali Shah: अक्षय कुमार की मां का रोल अदा कर आज तक पछताती हैं शेफाली? बोलीं- अब कभी यह भूमिका नहीं करूंगी
विज्ञापन
विज्ञापन


जेके पिता का स्टाइल करते है कॉपी 
जेके जिदान वारसी ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वह अभी अपनी विभिन्न रूचियों को जाने की कोशिश कर रहे हैं और साथ-साथ कॉलेज जीवन को भी एंजॉय कर रहे हैं। अरशद वारसी के बेटे ने बताया कि फिल्मी दुनिया में कदम रखने के लिए उन्होंने अपने अंदर बदलाव किया है। वह अपने पिता के ड्रेसिंग स्टाइल और तौर-तरीकों को अपनाने से खुद को रोक नहीं पाए हैं। वह भविष्य में अपने पिता के नक्शेकदम पर ही चलना चाहता है।

इस शो में नजर आएंगे अरशद वारसी
बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी छह साल बाद टीवी पर कमबैक करने जा रहे हैं। खबर है कि एक्टर टीवी शो 'झलक दिखलाजा' में जज बने दिखाई देंगे। अरशद वारसी ने साल 1999 में मारिया गोरेटी संग शादी की। अरशद वारसी को एक बेटा और बेटी है। उनके बेटे जेके वारसी का जन्म 10 अगस्त 2004 को हुआ था। अब देखना है कि क्या पिता की तरह ही अरशद के बेटे जिदान भी उनकी तरह इंडस्ट्री में अपने अभिनय का दमखम दिखा पाते हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें: 12th fail film: संजय-फरहान ने की 12वीं फेल की समीक्षा, बोले- 'विधु विनोद की फिल्म हार न मानने की देती है सीख'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed