{"_id":"1da80654-5ae7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"arshad-warsi-lawyer-his-upcoming-jolly-llb","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जॉली एलएलबी' को नहीं आती अंग्रेजी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जॉली एलएलबी' को नहीं आती अंग्रेजी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 10 Jan 2013 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरशद वारसी एक बार लोगों को हंसाने आ रहे हैं। उनकी नई फिल्म 'जॉली एलएलबी' 15 मार्च को रिलीज हो रही है। बुधवार को मुंबई में इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया। इस फिल्म में अरशद वारसी के साथ बोमेन इरानी और सौरभ शुक्ला की मुख्य भूमिका होगी। फिल्म का प्लाट कोर्ट और वकीलों के इर्द-गिर्द घूमता है। अरशद वारसी ने इस फिल्म में ऐसे वकील की भूमिका निभाई है जिसकी अंग्रेजी कमजोर है, साथ ही वह खुले तौर पर घूसखोरी करता है।
विज्ञापन
वह अंग्रेजी शब्दों का उच्चारण भी बड़े अलग तरीके से करता है। वकील के रूप में उनके काम करने का स्टाईल भी बिल्कुल मजेदार है। फिल्म में कोर्ट के दृश्य और उसकी शब्दावली को बहुत ही मनोरंजक अंदाज में पेश किया है। इस फिल्म में बोमन ईरानी, अरशद के साथी वकील और सौरभ शुक्ला जज की भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। इस फिल्म के फर्स्ट लुक के प्रमोशन के मौके पर अमिताभ बच्चन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन