फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   arshad warsi confirms welcome 3 with sanjay dutt said I will be a part of this film

Arshad Warsi: फिर नजर आएगी सर्किट-मुन्नाभाई की जोड़ी, वेलकम 3 में काम करने की अटकलों पर अरशद ने खुद लगाई मुहर

Mon, 17 Jul 2023 01:17 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 17 Jul 2023 01:17 PM IST
सार

वेलकम 3 में अक्षय कुमार और परेश रावल का आना तो तय है। कुछ समय पहले खबर आ रही थी कि इस फिल्म में अरशद वारसी और संजय दत्त नजर आने वाले हैं। अब अरशद वारसी ने खुद इस फिल्म पर मुहर लगा दी है। 

विज्ञापन
arshad warsi confirms welcome 3 with sanjay dutt said I will be a part of this film
अरशद वारसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

कुछ समय पहले जब अक्षय कुमार ने फिल्म वेलकम 3 की घोषणा की थी तब से फैंस में फिल्म को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। लोग इस फिल्म की कास्टिंग और कहानी के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। वेलकम 3 में अक्षय कुमार और परेश रावल का आना तो तय है। कुछ समय पहले खबर आ रही थी कि इस फिल्म में अरशद वारसी और संजय दत्त नजर आने वाले हैं। अब अरशद वारसी ने खुद इस फिल्म पर मुहर लगा दी है। 

विज्ञापन

संजय दत्त का भी 'वेलकम'
अरशद वारसी को फिल्मों में ज्यादातर कॉमिक या फिर सीरियस किरदार के लिए जाना जाता है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक हाल ही में अभिनेता ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि वह वेलकम 3 में नजर आने वाले हैं। अरशद वारसी ने कहा, इस फिल्म का मैं हिस्सा बनने जा रहा हूं, इस फिल्म में मैं, अक्षय कुमार, संजय दत्त, परेश रावल और कई अन्य लोग नजर आने वाले हैं। 


इसे भी पढ़ें- Merry Christmas: फैंस को इस बार अनोखे अंदाज में 'मेरी क्रिसमस' विश करेंगी कटरीना, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटा-मोटा काम नहीं पसंद
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में अभिनेता ने कहा, 'इस वक्त सिनेमा में पूरा परिदृश्य बदल गया है। अब सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सभी फिल्में सुपरहीरो फिल्में हैं। वह जीवन से भी बड़ी है, विचित्र हैं। मैं खुद को उसी तरह देख रहा हूं। अब इन बड़ी फिल्मों में छोटा-मोटा काम करना मुझे पसंद नहीं है। मेरे लिए नौकरी से संतुष्टि सबसे महत्वपूर्ण है। ये ऐसी फिल्में हैं जो मुझे ढेर सारा पैसा देंगी। इससे पहले मुझे जो प्रस्ताव मिले, वह मुझे बहुत पसंद नहीं आए। इस वक्त मैं जो कर रहा हूं वह वेलकम 3 है।'

विज्ञापन

जॉली एलएलबी 3 में भी आएंगे नजर
अभिनेता ने मुन्नाभाई 3 के बनने पर अभी संदेह जताया है। लेकिन वह जॉली एलएलबी की फ्रेंचाइजी फिल्म जॉली एलएलबी 3 कर रहे हैं। अभिनेता ने कहा कि इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हम इसकी शूटिंग जनवरी में शुरू करेंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अभिनेता असुर 2 में नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed