Sonu Sood: सोनू सूद की बढ़ी मुश्किलें, जानें किस मामले में जारी हुआ गिरफ्तारी का वारंट
Sonu Sood: अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह मामला लुधियाना के वकील राजेश खन्ना की ओर से दायर किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि मोहित शुक्ला नाम के व्यक्ति ने उनके साथ 10 लाख रुपये की ठगी की। वकील का कहना है कि मोहित शुक्ला ने उन्हें झांसा देकर एक फर्जी 'रिजिका कॉइन' में निवेश करने के लिए बहलाया था और इस मामले में सोनू सूद को गवाही देनी थी।
Deva Box Office Collection Day 7: पहले हफ्ते में ही 'देवा' की हालत हुई खराब, जानें सातवें दिन का कारोबारअदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
हालांकि, अदालत की ओर से कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभिनेता सोनू सूद ने इन्हें नजरअंदाज किया। इस पर अदालत ने अब गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत के आदेश में कहा गया, "सोनू सूद को विधिवत समन या वारंट जारी किया गया है, लेकिन वह उपस्थित होने में विफल रहे हैं। आपको आदेश दिया जाता है कि सोनू सूद को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश करें।"
Loveyapa @ 99: पहली ही फिल्म में घटी दरों पर दिखेंगे जुनैद खान और खुशी कपूर, दर्शक खींचने को घटाए दाम10 फरवरी को अगली सुनवाई
मुंबई के अंधेरी पश्चिम में ओशिवारा पुलिस स्टेशन को वारंट भेजा गया है, जिसमें उन्हें अभिनेता को गिरफ्तार करने और अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी।
Captain America Brave New World Exclusive: लाल गुस्सा या गुस्से में लाल, एमसीयू में रेड हल्क की धमाल एंट्री