फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   armaan malik ready for break tour in india

ब्रेक अप टूर पर निकलेंगे अरमान मलिक, अमर उजाला पाठकों के लिए करेंगे दो लाइव शो

Mon, 30 Sep 2019 10:20 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 30 Sep 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
armaan malik ready for break tour in india
armaan malik - फोटो : amar ujala mumbai
अपने करियर के पहले ब्रेक-अप गाने टूटे ख्वाब को रिलीज करने के बाद मशहूर गायक अरमान मलिक अब टूटे दिलों की दास्तां सुनने के लिए हिंदुस्तान के टूर पर निकलने वाले हैं। उत्तर प्रदेश और दिल्ली के इंडी पॉप शौकीनों को अरमान मलिक को लाइव सुनने का मौका अमर उजाला देने जा रहा है। अमर उजाला पाठकों के लिए अरमान मलिक दो शो करेंगे।
विज्ञापन


तीन दिन में एक करोड़ व्यूज
अपने करियर की पहली फिल्म तारे जमीन पर के गाने बम बम भोले से ही सिक्सर लगाने वाले युवा गायक अरमान मलिक ने हिंदी सिनेमा को कई हिट गाने दिए हैं। अरमान सोशल मीडिया पर युवाओं के सबसे पसंदीदा गायकों में से एक है। उनका नया गाना टूटे ख्वाब तीन दिन पहले ही रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वाइरल हो गया है। सिर्फ यूट्यूब पर इसे अब तक एक करोड़ लोग देख चुके हैं। 
विज्ञापन

मिलेंगे अपने चाहने वालों से
सिंगल टूटे ख्वाब की कामयाबी को देखते हुए अरमान मलिक ने अब पूरे देश का ब्रेकअप टूर करने का फैसला किया है। इस टूर के दौरान वह चुनिंदा पाठकों से अपनी गाड़ी में मुलाकात करेंगे, चुनिंदा जगहों पर अपने चाहने वालों से मुलाकात करेंगे और उनकी फरमाइश पर अपने हिट गाने भी सुनाएंगे। 

अमर उजाला पाठकों के लिए LIVE शो
इस ब्रेक अप टूर के दौरान अरमान मलिक दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में अमर उजाला के पाठकों के लिए भी एक्सक्लूसिव कार्यक्रम करेंगे। इन कार्यक्रमों की सूचना जानने के लिए अमर उजाला बिंदास के फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/AmarUjalaBindas) को लाइक करें ताकि इन दोनों कार्यक्रमों की सूचना आपको समय रहते मिल सके।




अर्जुन कपूर का बड़ा बयान, 'कबीर सिंह' में मुझे लेना चाहते थे प्रोड्यूसर्स लेकिन शाहिद...

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed