फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   armaan kohli and neeru randhawa assault case settlement court asks actor to pay rs 50 lakh

Armaan Kohli: नीरू रंधावा को 50 लाख रुपये देंगे अरमान, बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2018 के मारपीट मामले पर दिया आदेश

Wed, 12 Jul 2023 04:32 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 12 Jul 2023 04:32 PM IST
सार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को अरमान कोहली से कहा है कि वह या तो अपनी पूर्व प्रेमिका नीरू रंधावा को 2018 में हुए मारपीट के मामले में समझौते के रूप में 50 लाख रुपये दें या तो फिर उनको जेल भेज दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
armaan kohli and neeru randhawa assault case settlement court asks actor to pay rs 50 lakh
अरमान कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अरमान कोहली बिग बॉस में नजर आए थे। अब एकबार फिर से अभिनेता चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को अरमान कोहली से कहा है कि वह या तो अपनी पूर्व प्रेमिका नीरू रंधावा को 2018 में हुए मारपीट के मामले में समझौते के रूप में 50 लाख रुपये दें या तो फिर उनको जेल भेज दिया जाएगा। 
विज्ञापन


कोर्ट ने दिया यह आदेश
दरअसल अरमान कोहली की पूर्व प्रेमिका रंधावा ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और 2018 में पारित अदालत के आदेश को वापस लेने की मांग की थी। इस आदेश में अदालत ने उनके द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को रद्द कर दिया था और कोहली को आर्थर रोड जेल से रिहा कर दिया था। अब इस मामले पर मंगलवार को जस्टिस एनडब्ल्यू साम्ब्रे और आरएन लड्ढा ने कहा, 'या तो वह पैसों का भुगतान करें, या फिर हम आदेश वापस ले लें।'
विज्ञापन


बेरहमी से की थी पिटाई
बता दें कि 3 जून 2018 को कथित तौर पर अरमान कोहली ने नीरू रंधावा पर बेरहमी से हमला किया था। कहा गया कि अरमान ने नीरू को सीढ़ियों से धकेल दिया था और उनका सिर भी फर्श पर पटक दिया था। रंधावा ने दावा किया था कि इसके कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं और 15 टांके लगाने पड़े थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और कोहली को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि जल्द ही एक समझौता हुआ जिसके तहत कोहली द्वारा उन्हें पूर्ण और अंतिम समझौते के रूप में 50 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Falaq Naaz: पुराने दिनों को याद कर भावुक हुईं फलक नाज, स्ट्रगल के समय में इस बॉलीवुड स्टार ने दिया था साथ

दोबारा उठाया गया था मामला
कार्यवाही समाप्त होने के बाद रंधावा को 50 लाख रुपये और मिलने थे। इसके लिए कोहली के तत्कालीन वकील द्वारा 50 लाख रुपये के दो और चेक दिए गए जिन पर कोहली के भाई ने हस्ताक्षर किए थे। हालांकि, ये चेक बाउंस हो गए और इसलिए रंधावा अदालत में वापस आईं और मांग की कि कोहली के खिलाफ मामला फिर से उठाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed