{"_id":"5cff1021bdec22077e09d454","slug":"arko-asees-kaur-song-farishta-release-look-at-rhe-review","type":"story","status":"publish","title_hn":"Song Review: फरिश्ता में फिर चला आर्को और असीस के सुरों का जादू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Song Review: फरिश्ता में फिर चला आर्को और असीस के सुरों का जादू
Tue, 11 Jun 2019 07:53 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 11 Jun 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
farishta
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल रिव्यू: फरिश्ता (म्यूजिक सिंगल)
गायक: आर्को और असीस कौर
गीतकार और संगीतकार: आर्को
निर्देशक: चिराग अरोड़ा
कलाकार: अरिजीत तनेजा और करिश्मा कोटक
यूट्यूब चैनल: जी म्यूजिक कंपनी
आर्को प्रावो मुखर्जी गजब के बहुमुखी कलाकार है। संगीत की दुनिया में उन्होंने खुद को बतौर गायक, गीतकार, और संगीतकार स्थापित किया है। आर्को का नया म्यूजिक सिंगल जी म्यूजिक कंपनी ने यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। गाने का वीडियो औऱ गाना दोनों एक दूसरे के बेहतरीन पूरक हैं और इसे सुनना व देखना सुकून देता है।
अरिजीत तनेजा और करिश्मा कोटक पर फिल्माए गए इस गाने को थीम के लिए सम सामयिक और मुगलकालीन लुक्स पर जोर दिया गया है। गाना लिप सिंक है और इस पर दोनों कलाकारों ने बखूबी परफॉर्म भी किया है। गाने को लिखा और संगीतबद्ध आर्को ने किया है और असीस कौर के साथ इसे गाया भी अर्को ने है।
गाने की धुन कर्णप्रिय बन पड़ी है। आर्को जब पूरी तान में गाते हैं तो असर छोड़ जाते हैं। साथ हीअसीस कौर की आवाज गाने में सोने पर सुहागा है। असीस कौर उस दौर में म्यूजिक इंडस्ट्री में आई हैं, जब टी सीरीज अपनी होम सिंगर ध्वनि भानुशाली को प्रमोट कर रहा है। अपनी पहचान बना पाने के लिए उनके पास जी म्यूजिक ही शेष बचा प्लेटफॉर्म है, लेकिन उनकी आवाज में एक अलग तरह की खलिश है, जो उनके लंबी रेस में टिके रहने के संकेत देती है।
विज्ञापन
फिल्म रुस्तम के गाने तेरे संग यारा और फिल्म बरेली की बर्फी का गाना नज्म नज्म जैसे हिट गाने दे चुके आर्को की आवाज का जादू ये नया गाना फरिश्ता भी बयां करता है। हां, उन्हें अपने गाने खुद लिखने से बचना चाहिए। वीडियो की बात करें तो न सिर्फ इसका स्टोरी बोर्ड गाने के हिसाब से है, बल्कि इसकी कटिंग भी चिराग अरोड़ा ने उम्दा डिजाइन की है। फरिश्ता इस सीजन का बेहतर मेलोडी भरा गाना है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन