फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   arjun rampal wife upset with sussanne khan?

क्या किसी का घर तोड़ रही हैं सुजैन खान?

Mon, 11 Aug 2014 11:22 AM IST
Updated Mon, 11 Aug 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
arjun rampal wife upset with sussanne khan?

आखिर ऐसा क्या हुआ निर्देशक अभिषेक कपूर की बर्थडे पार्टी में कि अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहर रामपाल को रोते हुए पार्टी छोड़नी पड़ी? वह भी अपने पति अर्जुन के बगैर! बुधवार रात अभिषेक ने अपने घर पर अपने बर्थडे की पार्टी रखी थी, जिसमें मेहर भी अपने पति अर्जुन रामपाल के साथ पहुंची थीं। इनकी खास दोस्त सुज़ैन भी यहां पहले से मौजूद थीं। पार्टी में कौन किसके साथ है पर चर्चा शुरू हो गई, जो थोड़ी लंबी खिंच गई।

विज्ञापन

रोते हुए निकलीं बाहर

arjun rampal wife upset with sussanne khan?

फिर अचानक बाहर मौजूद लोग तब हैरान रह गए, जब थोड़ी देर बाद मेहर अपने चेहरे को अपने हाथ से ढकते हुए पार्टी छोड़ गई। वह फोन पर बात कर रही थीं। पता चला है कि पार्टी के दौरान अर्जुन और मेहर के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद मेहर नम आंखों के साथ पार्टी छोड़ चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सुजैन भी गईं

arjun rampal wife upset with sussanne khan?

एक सूत्र के मुताबिक, "अर्जुन, मेहर, सुज़ैन और बाकी लोग पार्टी में मज़े कर रहे थे कि बाद में मेहर जल्द ही पार्टी छोड़ कर चली गई। वह फोन पर बात करते हुए बिल्डिंग से बाहर निकलीं और फोटोग्राफर्स से अपने चेहरे को छिपाने की कोशिश कर रही थीं। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद अर्जुन भी पार्टी से चले गए और उनके बाद सुज़ैन भी वहां से चली गई।"

विज्ञापन

अर्जुन से हुआ था विवाद

arjun rampal wife upset with sussanne khan?

अर्जुन-मेहर के बीच किस बात को लेकर बहस छिड़ी, यह अब भी पहेली बनी हुई है, लेकिन तीनों के बीच अब भी सब ठीक है, क्योंकि एक सूत्र के मुताबिक इन तीनों को बाद में खार के रेस्ट्रॉन्ट में साथ में डिनर करते हुए देखा गया था। इस बार मेहर अर्जुन के साथ ही बाहर निकली थीं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed