फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   arjun rampal to sara arjun and yami gautam shower love on dhurandhar fame director aditya dhar birthday

'आपका साल धुरंधर रहे...', आदित्य धर के बर्थडे पर बधाइयों की झड़ी, अर्जुन-सारा समेत कई कलाकारों ने लिखे खास नोट

Thu, 12 Mar 2026 06:01 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 12 Mar 2026 06:01 PM IST
सार

Aditya Dhar Birthday Post: 'धुरंधर' फिल्म के असल धुरंधर यानी इस फिल्म के निर्देशक आदित्य धर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। निर्देशक को उनके इस खास दिन पर फिल्म की कास्ट समेत कई कलाकार बधाई दे रहे हैं। 
 

विज्ञापन
arjun rampal to sara arjun and yami gautam shower love on dhurandhar fame director aditya dhar birthday
आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुवार को निर्देशक आदित्य धर अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस स्पेशल दिन पर उनकी फिल्म 'धुरंधर' से जुड़ी स्टार कास्ट भी उन्हें विश कर रही है। आगामी 19 मार्च को उनकी फिल्म 'धुरंधर 2' भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का आदित्य और 'धुरंधर' के फैंस को खास इंतजार है। 
विज्ञापन


अर्जुन रामपाल ने दी बधाई
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल का रोल निभाया था। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर आदित्य को जन्मदिन की खास बधाई दी। फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'डियर बोया, मैं यह कह सकता हूं कि आपकी इस सफलता के लिए कोई भी तैयार नहीं था। हैप्पी बर्थ डे मेरे छोटे भाई, तुम्हारा यह साल अच्छा जाए।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)


सारा अर्जुन ने किया विश 
'धुरंधर' की एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने भी अपने निर्देशक को विश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपनी और आदित्य की फिल्म से जुड़े एक इवेंट की फोटो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की। एक्टर ने लिखा 'जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे 'धुरंधर' मार्गदर्शक को'। सारा ने फिल्म में यलीना जमाली का किरदार निभाया था, जो बाद में हमजा अली मजाारी की पत्नी बनती है।

Trending Videos

arjun rampal to sara arjun and yami gautam shower love on dhurandhar fame director aditya dhar birthday
आदित्य धर और यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम
राकेश बेदी की खास शुभकामनाएं
फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले अभिनेता राकेश बेदी ने भी आदित्य को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा 'हैप्पी बर्थ डे मेरे फेवरेट और हॉट निर्देशक को। आपके बहुत सारा प्यार। आशा करता हूं कि 'धुरंधर 2' अपनी पहले पार्ट 'धुरंधर' के भी रिकॉर्ड तोड़ देगी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakesh Bedi (@therakeshbedi)


गौरव गेरा ने शेयर की यामी की पोस्ट 
फिल्म 'धुरंधर' में गौरव गेरा ने भी अहम किरदार निभाया था। आदित्य को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्होंने आदित्य की पत्नी यामी गौतम की बर्थ डे पोस्ट री-शेयर की है। साथ ही उस पर 'हैप्पी बर्थ डे' लिखा। 



आदित्य ने कहा सभी को शुक्रिया
अपने जन्मदिन पर देर रात खुद आदित्य धर ने भी एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा कि यह साल उनके लिए बेहद खास रहा है। उन्होंने अपने शुभचिंतकों को जन्मदिन पर प्यार लुटाने के लिए धन्यवाद भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed