{"_id":"5ffbcf47d8d79f726a76251a","slug":"arjun-rampal-sister-komal-rampal-has-been-summoned-by-ncb-in-drugs-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स केस: अर्जुन रामपाल की बहन कोमल रामपाल पहुंचीं एनसीबी के दफ्तर, दो बार भेजा गया था समन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ड्रग्स केस: अर्जुन रामपाल की बहन कोमल रामपाल पहुंचीं एनसीबी के दफ्तर, दो बार भेजा गया था समन
Mon, 11 Jan 2021 03:41 PM IST
shrilata biswas
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 11 Jan 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
अर्जुन रामपाल, कोमल रामपाल
- फोटो : instagram/rampal72
अभिनेता अर्जुन रामपाल की बहन कोमल रामपाल सोमवार को नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो के दफ्तर पहुंची हैं। बॉलीवुड ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया है। एनसीबी ने कोमल रामपाल को दो बार समन भेजा था जिसके बाद आखिरकार वह आज पूछताछ के लिए दफ्तर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
इससे पहले कोमल रामपाल ने अपने वकील के माध्यम से एनसीबी को यह सूचित किया था कि वह पेश नहीं हो पा रही हैं। वहीं इससे पहले अर्जुन रामपाल को भी एनसीबी ने दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था। साथ ही उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से भी पूछताछ हुई थी। बीते नवंबर महीने में अर्जुन रामपाल के मुंबई स्थित घर पर एनसीबी ने छापेमारी की थी, जहां एजेंसी को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित दवाइयां मिली थीं। एजेंसी ने कहा कि अभिनेता ने अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से गैरकानूनी तरीके से उस दवाई के लिए जिस प्रिस्क्रिप्शन (बैकडेटेड प्रिसक्रिप्शन) का इस्तेमाल किया था उसकी तारीख खत्म हो गई थी।
विज्ञापन
वहीं इसे लेकर अर्जुन रामपाल का कहना था कि उन्होंने एनसीबी को एक विशेष दर्द निरोधक दवा के प्रिस्क्रिप्शन को भी सौंप दिया है। यह उन्हें दिल्ली के मनोचिकित्सक डॉक्टर की ओर से जारी किया गया था। उन्होंने ड्रग्स के किसी भी लेन-देन से इनकार किया था।
विज्ञापन
बता दें, कोमल 1994 की मिस इंडिया फाइनालिस्ट और पूर्व एयरहोस्टेस हैं। वो स्पा का बिजनेस भी करती हैं।