फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   arjun rampal mother dies, girlfriend gabriella and EX Wife mehr jesia present at funeral

अर्जुन रामपाल की मां का निधन, अंतिम संस्कार में साथ दिखीं गर्लफ्रेंड और एक्स वाइफ

Mon, 29 Oct 2018 12:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
arjun rampal mother dies, girlfriend gabriella and EX Wife mehr jesia present at funeral
अर्जुन रामपाल की मां का निधन

अर्जुन रामपाल की मां ग्विन रामपाल का 67 की उम्र में रविवार सुबह निधन हो गया। लंबे समय उनकी मां ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थी। उनकी अंतिम यात्रा शाम को न्यू वर्ली से निकाली गई। अर्जुन की मां की अंतिम यात्रा बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। उनकी दोनों बेटियां भी इस मौके पर मौजूद थी। उनकी गर्लफ्रेंड गैबरीला डेमेट्रिएडस और पूर्व पत्नी मेहर जेसिया भी वहां मौजूद थी। इसी साल मई महीने में अर्जुन और मेहर ने अपने 20 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर लिया था।  

विज्ञापन


इस दुख की घड़ी में अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैबरीला हर पल उनके साथ नजर आईं। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। अर्जुन रामपाल की दोस्त किम शर्मा वहां नजर आईं। किम यहां अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ स्पॉट हुईं।
विज्ञापन


बता दें कि, 4 साल पहले अर्जुन रामपाल की मां ग्विन रामपाल को ट्रिपल निगेटिव ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी का पता चला था। इसी साल जुलाई में अर्जुन ने ट्विट कर अपनी मां के कैंसर की इस लड़ाई में जीत जाने की बात कही थी, लेकिन रविवार सुबह उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed