फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   arjun rampal girlfriend gabriella brother arrest in joint operation by ncb mumbai and goa in drug case

गोवा: अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड का भाई गिरफ्तार, ड्रग्स से जुड़े मामले में हुई कार्रवाई

Sat, 25 Sep 2021 04:15 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 25 Sep 2021 04:15 PM IST
सार

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई एगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को एनसीबी मुंबई और गोवा ने एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का कहना है कि गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई ड्रग्स मामले से जुड़े हुए हैं, जिसकी वजह से उन्हें गोवा में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
arjun rampal girlfriend gabriella brother arrest in joint operation by ncb mumbai and goa in drug case
एगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स - फोटो : Instagram

विस्तार

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई एगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को एनसीबी मुंबई और गोवा ने एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का कहना है कि गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई ड्रग्स मामले से जुड़े हुए हैं, जिसकी वजह से उन्हें गोवा में गिरफ्तार किया गया। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही एनसीबी हरकत में आई थी और ड्रग्स से जुड़े मामले में अब तक दीपिका पादुकोण से लेकर सारा अली खान और अर्जुन रामपाल जैसे कई सितारों से पूछताछ हो चुकी है।

विज्ञापन


सुशांत सिंह राजपूत के मामले में हो चुके हैं गिरफ्तार

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत-रिया ड्रग्स केस में एनसीबी ने बॉलीवुड स्टार अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई को गिरफ्तार किया था। ये बताया गया था कि  एगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स के पास पड़ताल के दौरान हशीश और एल्प्राजोलम की टेबलेट्स पाई गई थीं और इसी के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। सिर्फ इतना ही नहीं अर्जुन रामपाल से भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पूछताछ की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

arjun rampal girlfriend gabriella brother arrest in joint operation by ncb mumbai and goa in drug case
अर्जुन रामपाल, गैब्रिएला डेमेट्रायडिस - फोटो : Insatagram- @rampal72

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई अफ्रीकी नागरिक हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई एक अफ्रीकी नागरिक हैं। एक मीडिया बातचीत में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखड़े ने बताया कि वह ड्रग्स की सप्लाई में काफी एक्टिव हैं। वह गिरफ्तार किए गए ड्रग पेडलर के संपर्क में थे। समीर वानखड़े ने बताया कि एगिसिलाओस को दो दिन की कस्टडी में भेजा गया था। समीर वानखड़े का कहना था कि आरोपी का सुशांत और रिया केस में गिरफ्तार हुए ड्रग पेडलर के साथ डायरेक्ट कनेक्शन है। इस कारण को उन्हें गिरफ्तार किया गया था। आपको बता दें कि गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई को उस वक्त अरेस्ट किया है जब एनसीबी ने  नौ करोड़ रुपए के ड्रग्स जब्त किए थे। इसमें कोकीन, पीसीबी और एमडी जैसे ड्रग्स शामिल थे।  

अर्जुन की बहन से हुई पूछताछ 
 

गैब्रिएला के भाई के अलावा अर्जुन रामपाल और उनकी बहन कोमल से भी ड्रग्स केस मामले में पूछताछ हो चुकी है।  इससे पहले अर्जुन रामपाल को भी एनसीबी ने दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था। साथ ही उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से भी पूछताछ हुई थी। बीते नवंबर महीने में अर्जुन रामपाल के मुंबई स्थित घर पर एनसीबी ने छापेमारी की थी, जहां एजेंसी को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित दवाइयां मिली थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed