फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Rampal Bipasha Basu Hema Malini reacts to Nari Hira death read details Inside

Nari Hira: नारी हीरा के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, इन मशहूर सितारों ने जताया दुख

Sun, 25 Aug 2024 12:01 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 25 Aug 2024 12:01 AM IST
सार

फिल्म निर्माता नारी हरी के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सितारों ने दुख व्यक्त किया है। अर्जुन रामपाल से लेकर हेमा मालिनी तक ने उन्हें सोशल मीडिया पर याद किया है।

विज्ञापन
Arjun Rampal Bipasha Basu Hema Malini reacts to Nari Hira death read details Inside
नारी हीरा, अर्जुन रामपाल, हेमा मालिनी, बिपाशा बसु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई, इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म निर्माता और चर्चित पत्रिका स्टारडस्ट के प्रकाशक नारी हीरा के निधन पर कई फिल्मी सितारों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। अभिनेता अर्जुन रामपाल ने शनिवार (24 अगस्त) को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर नारी हीरा के साथ अपनी कई तस्वीरें पोस्ट करते हुए  उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन

Maidaan: मैदान के निर्माताओं ने नहीं दी सैयद अब्दुल रहीम के परिवार को रॉयल्टी? आधिकारिक बयान जारी कर बताया सच
विज्ञापन


अर्जुन रामपाल ने दी श्रद्धांजलि
तस्वीरों के साथ अर्जुन ने भावुक कैप्शन में लिखा है, "दिल टूट गया। प्रकाशन जगत की एक दिग्गज हस्ती आज हमें छोड़कर चली गई। प्रिय नारी हीरा, जिन्होंने स्टारडस्ट से लेकर सोसाइटी तक से भारत में प्रकाशन में क्रांति ला दी। मैग्ना प्रकाशन को एक संस्था बना दिया। फिर भी वह शो बिज से खुद को रखने में कामयाब रहे। आप सच में बहुत याद आएंगे मेरे प्यारे दोस्त। आप हमारे दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे दोस्त।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)




बिपाशा ने जाहिर किया दुख
बिपाशा बसु ने भी नारी हीरा के निधन पर सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जाहिर किया है।  उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक कार्यक्रम की तस्वीर साझा की है। इस फोटो में वह नारी हीरा के साथ खड़ी नजर आ रही हैं।  


हेमा मालिनी ने व्यक्त कीं संवेदनाएं
अभिनय के बाद राजनीति में सक्रिय हेमा मालिनी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं साझा कीं। नारी हीरा को याद करते हुए उन्होंने लिखा, "मैग्ना पब्लिशिंग के संस्थापक, मीडिया दिग्गज नारी हीरा के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वह बेहद दयालु और सबकी मदद करने वाले थे। वह एक शुभचिंतक थे। वह युवा प्रतिभाओं का हमेशा समर्थन करते थे। मैं स्टारडस्ट पत्रिका की कई कवर स्टोरी में छप चुकी हूं और यहां तक कि स्टारडस्ट और सोसाइटी अचीवर्स अवार्ड्स में पुरस्कार भी जीत चुकी हूं। उन्होंने मेरा हमेशा सम्मान किया। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।"
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी को कभी-कभी होती है एंजाइटी, बताया, कैसे करते हैं इसका सकारात्मक उपयोग

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed