फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   arjun kapoor will fund 11 year old anisha who wants to play for indian cricket team

Arjun Kapoor: छोटी अनीशा का सहारा बने अर्जुन कपूर, क्रिकेट ट्रेनिंग के लिए 18 साल तक उठाएंगे खर्चा

Tue, 11 Apr 2023 02:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 11 Apr 2023 02:08 PM IST
सार

अनीशा की उम्र अभी 11 साल ही है, लेकिन आर्थिक तंगी झेलने के बावजूद वह अभी से  खूब मेहनत कर रही हैं। अर्जुन कपूर को जब अनीशा के संघर्ष के बारे में पता चला तो उन्होंने उस छोटी सी बच्ची की मदद करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
arjun kapoor will fund 11 year old anisha who wants to play for indian cricket team
अनीशा, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में लोगों में क्रिकेट को लेकर जुनून देखने को मिलता है। गली-मोहल्ले में बच्चे-जवान क्रिकेट खेलते मिल जाएंगे। इनमें से हर किसी का सपना होता है कि वह धोनी या सचिन जैसा बने। वहीं आज की तारीख में कई क्रिकेट प्लेयर्स देश का नाम रोशन कर रहे हैं। मुंबई के पनवेल इलाके में रहने वाली अनीशा का भी सपना है कि वह अपने देश के लिए क्रिकेट खेले और नाम रोशन करे। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। लेकिन अनीशा के सपने को सच करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। 

विज्ञापन


अर्जुन कपूर उठाएंगे खर्चा
अनीशा की उम्र अभी 11 साल ही है, लेकिन आर्थिक तंगी झेलने के बावजूद वह अभी से  खूब मेहनत कर रही हैं। अर्जुन कपूर को जब अनीशा के संघर्ष के बारे में पता चला तो उन्होंने उस छोटी सी बच्ची की मदद करने का फैसला किया है। अर्जुन कपूर अनीशा के 18 साल तक होने वाले ट्रेनिंग और इक्विपमेंट्स के खर्चे उठाएंगे। अनीशा सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानती हैं। वह महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के लिए खेल चुकी हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Vivek Agnihotri: आरोपों से बरी होने पर छलका विवेक अग्निहोत्री का दर्द, मीडिया समेत राजनीतिक दल पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


अनीशा के पिता ने जताया आभार
अर्जुन कपूर की मदद के लिए अनीशा राउत के पिता प्रभात बहुत आभारी हैं। उनका कहना है कि ‘वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर बनने की महंगी ट्रेनिंग की जरूरत होती है। अनीशा इंडिया कैप हासिल करना चाहती है। एक पिता होने के नाते मुझे उसे सशक्त बनाने की जरूरत है, ताकि वो दूसरे लोगों के लिए प्रेरणा बन सके, आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन सके। अनीशा के पिता ने अर्जुन कपूर की मदद को अनीशा के लिए वरदान बताया है। उनका कहना है कि इस मदद से उनके कंधों का वजन थोड़ा कम हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed