{"_id":"ee0b082a-9078-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"arjun-kapoor-s-twin-look-in-aurangzeb","type":"story","status":"publish","title_hn":"'औरंगजेब' में डबल रोल में दिखेंगे अर्जुन कपूर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'औरंगजेब' में डबल रोल में दिखेंगे अर्जुन कपूर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 19 Mar 2013 03:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतुल सभरवाल निर्देशित फिल्म 'औरंगजेब' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। 'इश्कजादे' फेम अर्जुन कपूर इस फिल्म में नायक की भूमिका निभा रहे हैं। खास बात यह है कि वह इस फिल्म में डबल रोल में हैं।
विज्ञापन
आदित्य चोपड़ा कैंप की फिल्म 'औरंगजेब' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म में अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। वह इस फिल्म में डबल रोल निभा रहे हैं। यह अर्जुन की दूसरी फिल्म होगी।
विज्ञापन
इस फिल्म में साउथ अभिनेता पृथ्वीराज के साथ ऋषि कपूर, जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर, अमृता सिंह, दीप्ति नवल, तनवी आजमी और स्वरा भास्कर भी हैं। अर्जुन कपूर के साथ हीरोइन के तौर पर साशा आगा को लांच किया जा रहा है।
विज्ञापन
साशा अपने जमाने की जानी-मानी गायिका सलमा आगा की बेटी हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर गैंगस्टर बने हैं। यशराज बैनर की यह फिल्म 17 मई को रिलीज हो रही है।