फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor’s Kuttey releasing in cinemas on 4 November directed by Aasmaan Bhardwaj

Kuttey: अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Fri, 15 Jul 2022 09:52 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 15 Jul 2022 09:52 PM IST
सार

अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते की रिलीज डेट सामने आ गई है। इस फिल्म का निर्देशन आसमान भारद्वाज ने किया है, जो विशाल भारद्वाज के बेटे हैं। आसमान अपने पिता को '7 खून माफ’, ‘मटरु की बिजली का मंडोला’ और ‘पटाखा’ में असिस्ट भी कर चुके हैं।

विज्ञापन
Arjun Kapoor’s Kuttey releasing in cinemas on 4 November directed by Aasmaan Bhardwaj
कुत्ते फिल्म का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज की पहली फिल्म ‘कुत्ते’ की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसी साल फरवरी में ही फिल्म की शूटिंग पूरी हुई थी। फैंस काफी समय से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे, जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है।

विज्ञापन

टी सीरीज की ओर से इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी गई है। पोस्ट में बताया गया है कि कुत्ते 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही पोस्ट में फिल्म से जुड़ी कास्ट के बारे में बताया गया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, तब्बू, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शर्दुल भारद्वाज भी नजर आएंगे। अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by T-Series (@tseries.official)

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि ‘कुत्ते’ का निर्माण लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स के बैनर तले लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज ने किया है। वहीं, इसे गुलशन कुमार और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। आसमान भारद्वाज निर्देशत यह फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है। आसमान अपने पिता विशाल भारद्वाज को फिल्म '7 खून माफ’, ‘मटरु की बिजली का मंडोला’ और ‘पटाखा’ में असिस्ट भी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed