फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun kapoor Maheep and other celebs attends Anshula Kapoor and Rohan Thakkar Engagement function photos Viral

Anshula Kapoor Engagement: बहन अंशुला की सगाई में अर्जुन ने पैपराजी से की ये गुजारिश, अंदाज से जीता सबका दिल

Thu, 02 Oct 2025 08:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 02 Oct 2025 08:37 PM IST
सार

Anshula Kapoor-Rohan Thakkar Engagement: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की आज 02 अक्तूबर को सगाई है। अंशुला अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ रिश्ते की शुरुआत कर रही हैं। कई सेलेब्स फंक्शन में पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Arjun kapoor Maheep and other celebs attends Anshula Kapoor and Rohan Thakkar Engagement function photos Viral
अंशुला-रोहन-अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर और दिवंगत मोना शौरी की बेटी अंशुला कपूर अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ सगाई कर रही हैं। अंशुला और रोहन की इंगेजमेंट सेरेमनी आज गुरुवार 02 अक्तूबर को है। बहन की सगाई में अर्जुन कपूर डैशिंग लुक में पहुंचे हैं। इसके अलावा कई और सेलेब्स भी नजर आए हैं।

विज्ञापन

Arjun kapoor Maheep and other celebs attends Anshula Kapoor and Rohan Thakkar Engagement function photos Viral
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

दुल्हन के भाई का खास अंदाज
बहन अंशुला के सगाई समारोह में अर्जुन कपूर डैशिंग लुक में नजर आए। उन्होंने इस दौरान पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दिए। बहन की सगाई की खुशी उनके चेहरे पर देखी जा सकती है।

अर्जुन ने पैपराजी से की शांत रहने की गुजारिश
अर्जुन कपूर ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आए। वे अपनी बिल्डिंग के बाहर मौजूद पैपराजी से शांत रहने की गुजारिश करते दिखे। अर्जुन ने कहा, 'मेरी एक रिक्वेस्ट है। बारिश भी है। आप लोग भी शांत रहो। ज्यादा लोग नहीं हैं। घर का ही मामला है। बिल्डिंग वालों के अपने रूल होते हैं। अपना छोटो-मोटा कुछ चल रहा है अभी। आप लोग भी शांति से रहो। ज्यादा आवाज मत करो'। इसके बाद अर्जुन कपूर वहां मौजूद एक महिला से कहते दिखे, 'आप भी इनको रहने दीजिए। वो हमारी फैमिली हैं। आप आराम से बात कीजिए, वो आराम से रहेंगे'। अर्जुन कपूर के इस अंदाज ने सबका दिल जीत लिया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन
विज्ञापन

Arjun kapoor Maheep and other celebs attends Anshula Kapoor and Rohan Thakkar Engagement function photos Viral
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बहन की सगाई में पहुंचीं सोनम
अंशुला कपूर की सगाई के फंक्शन में शामिल होने चचेरी बहन सोनम कपूर भी पहुंची हैं। येलो कलर के आउटफिट में सोनम कपूर को स्पॉट किया गया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन

Arjun kapoor Maheep and other celebs attends Anshula Kapoor and Rohan Thakkar Engagement function photos Viral
महीप कपूर अपने बेटे के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

ट्रेडिशनल ड्रेस में पहुंचीं महीप कपूर 
अंशुला कपूर की चाची महीप कपूर अपने बेटे के साथ अंशुला और रोहन की सगाई में शामिल होने पहुंची हैं। महीप मशहूर ज्वैलरी डिजाइनर हैं।

Arjun kapoor Maheep and other celebs attends Anshula Kapoor and Rohan Thakkar Engagement function photos Viral
अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर - फोटो : इंस्टाग्राम

जुलाई में न्यूयॉर्क में की थी सगाई    
बता दें कि इस साल जुलाई में अंशुला कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ न्यूयॉर्क में सगाई की थी। हालांकि, तब इन दोनों ने एक-दूसरे को रिंग पहनाकर जश्न मनाया। उस वक्त परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं था। अब अंशुला और रोहन परिवार और दोस्तों के बीच आयोजन में आधिकारिक तौर पर सगाई कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)


Arjun kapoor Maheep and other celebs attends Anshula Kapoor and Rohan Thakkar Engagement function photos Viral
अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर - फोटो : इंस्टाग्राम@anshulakapoor

2022 से रिलेशनशिप में हैं अंशुला और रोहन
अंशुला और रोहन की मुलाकात एक एप के जरिए हुई थी। अंशुला और रोहन ठक्कर साल 2022 से एक-दूजे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है और अब यह एक रिश्ते में बदलने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed