फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor give hints to announce New Mega Budget Film Very soon

करियर ग्राफ: अर्जुन कपूर का ओटीटी पर सही लगा निशाना, ‘अमर उजाला’ को दिए नई मेगाबजट फिल्म की घोषणा के संकेत

Wed, 14 Jul 2021 05:19 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 14 Jul 2021 05:19 PM IST
सार

  • अर्जुन कपूर ने इस बात का संकेत दिया है कि उनकी एक नई मेगाबजट फिल्म की घोषणा होने ही वाली है।
  • इससे पहले अर्जुन हाल ही में 'संदीप और पिंकी फरार' और 'सरदार का ग्रांडसन' में नजर आए थे।

विज्ञापन
Arjun Kapoor give hints to announce New Mega Budget Film Very soon
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

अभिनेता अर्जुन कपूर का करियर ग्राफ फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ और उसके बाद फिल्म ‘सरदार का ग्रांडसन’ के बाद ऊपर की ओर ही बढ़ता जा रहा है। अर्जुन को इन दिनों तकरीबन रोज ही एक नई फिल्म का प्रस्ताव मिल रहा है। उन्होंने इस बात का संकेत भी दिया कि उनकी एक नई मेगाबजट फिल्म की घोषणा होने ही वाली है।

विज्ञापन


अर्जुन कपूर कहते हैं, ‘‘महामारी ने मुझे नए दर्शकों से जोड़ा क्योंकि फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर चली गईं। मुझे खुशी है कि उन्हें मेरी फिल्में पसंद आईं। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के दर्शक ज्यादा समझदार होते हैं और यदि उन्हें मेरी फिल्में पसंद आ रही हैं, इसका मतलब यह है कि मैं सही स्क्रिप्ट चुन रहा हूँ। मैं इस दर्शक वर्ग से संपर्क करना चाहता हूं क्योंकि इससे मुझे इस बात का अनुमान मिलता है कि भारत क्या देखना चाहता है और इससे मुझे बेहतर का चयन करने में मदद मिलेगी।’’

विज्ञापन

Arjun Kapoor give hints to announce New Mega Budget Film Very soon
सरदार का ग्रांडसन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उन्होंने कहा, ‘‘फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' से मुझे एक बड़ी बात सीखने को मिली कि दर्शक केवल अच्छा कंटेंट देखना चाहते हैं। 'सरदार का ग्रांडसन' को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी दर्शक मिले। मुझे खुशी है कि डिजिटल दुनिया में मैं दर्शकों का मनोरंजन कर रहा हूं। महामारी ने दर्शकों को काफी चूजी बना दिया है और मैं ऐसी फिल्में चुनने का प्रयास कर रहा हूं जिनमें कुछ नयापन हो। यह एक नए सफर पर निकलने और एक अभिनेता के रूप में भी खुद को खोजने का प्रयास है।”

विज्ञापन

Arjun Kapoor give hints to announce New Mega Budget Film Very soon
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अर्जुन अपनी आने वाली फिल्मों की चर्चा करते हैं, तो उनका चेहरा दमक सा जाता है। वह कहते हैं, ‘‘जहां एक तरफ मेरे पास कमर्शियल फिल्में जैसे एक विलेन 2 और भूत पुलिस हैं, वहीं मेरे पास तमाम दूसरे फिल्म निर्माताओं के ऑफर भी हैं, जो मेरे साथ काम करना चाहते हैं। मैं करियर के रोमांचक चरण में हूं और यह देखकर अच्छा लगता है कि फिल्मनिर्माता विभिन्न भूमिकाओं के लिए मुझसे संपर्क करते हैं जो महामारी से पहले नहीं हो रहा था।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed