{"_id":"5e73249f8ebc3e7754390dec","slug":"arjun-kapoor-film-panipat-doing-well-on-netflix-trending-last-four-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेटफ्लिक्स पर 'पानीपत' ने किया कमाल, चार हफ्तों से टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेटफ्लिक्स पर 'पानीपत' ने किया कमाल, चार हफ्तों से टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल
Thu, 19 Mar 2020 01:23 PM IST
शिप्रा सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
Panipat
- फोटो : social mumbai
निर्माता निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की नाटकीय ऐतिहासिक फिल्म पानीपत ने ओटीटी पर रिलीज होने के बाद नया रिकॉर्ड बना दिया है। ये फिल्म पिछले चार हफ्तों से नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों में जगह बनाए हुए है। अर्जुन कपूर और कृति सैनन स्टारर फिल्म पानीपत पिछले साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
आशुतोष की फिल्म पानीपत रिलीज से पहले विवादों में आ गई थी। कुछ लोगों ने फिल्म के कथानक का विरोध किया और आशुतोष पर ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया। फिल्म के कारोबार पर इसका असर तो हुआ लेकिन फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से काफी तारीफ मिली। कृति सैनन के अभिनय की फिल्म में खास तौर से तारीफ हुई।
विज्ञापन
लगान और स्वदेस जैसे उन्दा फिल्में बनाने वाले आशुतोष गोवारिकर कहते हैं, “फिल्म पानीपत को नेटफ्लिक्स पर दर्शकों ने इतना प्यार दिया है कि फिल्म एक महीने से नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही हैं। हम फिल्म पानीपत को मिले रिस्पांस से काफी खुश है। मुझे खुशी है कि इसका डिजिटल प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर करने का हमारा फैसला सही रहा।” पानीपत की 1761 में हुई तीसरी लड़ाई पर बनी फिल्म पानीपत में अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सैनन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
'नागिन 4' के लिए रश्मि नहीं थी पहली पसंद, 'बिग बॉस' की इस कंटेस्टेंट को एकता ने किया था अप्रोच