फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   arjun kapoor dating kusha kapila after breaking up with malaika arora actress reacts on Rumours

Malaika-Arjun: अर्जुन कपूर संग डेटिंग की खबरों पर कुशा कपिला ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने बताया क्या है सच

Fri, 25 Aug 2023 08:31 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 25 Aug 2023 08:31 AM IST
सार

अर्जुन कपूर का नाम सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला से भी जोड़ा जा रहा है। वहीं, अब इन खबरों पर एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
arjun kapoor dating kusha kapila after breaking up with malaika arora actress reacts on Rumours
अर्जुन कपूर, कुशा कपिला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती हैं। बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि कपल का ब्रेकअप हो गया है। दोनों के रिश्ते को लेकर उड़ी यह अफवाह सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली। माना जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। 

विज्ञापन

 

arjun kapoor dating kusha kapila after breaking up with malaika arora actress reacts on Rumours
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
अलग हुए मलाइका और अर्जुन! 
दोनों की गिनती बी-टाउन के पॉपुलर कपल में की जाती हैं। वहीं, ब्रेकअप की खबरों पर अभी तक मलाइका और अर्जुन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मलाइका और अर्जुन की ब्रेकअप की खबरे तब शुरू हुई जब अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोलो वेकेशन की तस्वीर शेयर की थी। इस दौरान उन्होंने क्रिप्टिक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा था, 'जिंदगी छोटी होती है। अपने वीकेंड्स को लंबे बनाओ।' हालांकि,  ब्रेकअप की खबरों पर अभी तक अर्जुन और मलाइका ने रिएक्ट नहीं किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

arjun kapoor dating kusha kapila after breaking up with malaika arora actress reacts on Rumours
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अफेयर की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
इसके अलावा अर्जुन कपूर का नाम सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला से भी जोड़ा जा रहा है। वहीं, अब एक्ट्रेस ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अर्जुन कपूर संग अपनी डेट करने की खबरों पर कमेंट करते हुए कहा, 'रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़कर मुझे अपना खुद के एक फॉर्मेट इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा। हर समय मैं बकवास बातें खुद के बारे में देखती हूं। बस दुआ करती हूं कि मेरी मम्मी न ये सब पढ़ लें। उनकी सोशल लाइफ को झटका लगेगा।'

विज्ञापन

arjun kapoor dating kusha kapila after breaking up with malaika arora actress reacts on Rumours
अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा - फोटो : social media
करण जौहर की पार्टी में आए नजर
बता दें, बीते दिनों अर्जुन कपूर और कुशा कपिला डायरेक्टर करण जौहर के घर उनकी पार्टी में एक साथ नजर आए थे, जहां मलाइका अरोड़ा उनके साथ नहीं दिखीं। पार्टी का एक फोटो वायरल हुआ था, जिसमें सभी लोग कैमरे की तरफ पोज देते नजर आ रहे थे। इसके बाद ही दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगीं। 

यह भी पढ़ें-  Alia Bhatt: नेशनल अवॉर्ड जीतने पर आलिया भट्ट ने दी प्रतिक्रिया, कहा- आप सबके बिना यह संभव नहीं था



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed