फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   arjun kapoor dance video of brother's marriage got viral

शादी में अर्जुन कपूर के साथ जमकर नाचीं सोनम, रिया और श्रीदेवी ने भी लगाए ठुमके

Tue, 28 Feb 2017 04:10 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 28 Feb 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
arjun kapoor dance video of brother's marriage got viral
अर्जुन कपूर और जहान कपूर

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म की शूटिंग में नहीं बल्कि शादी में व्यस्त हैं। घबराइए मत ये उनकी अपनी शादी नहीं है। वो अपने पूरे परिवार के साथ अबू धाबी पहुंचे हैं जहां उनकी बुआ के बेटे अक्षय मारवाह की शादी है। शादी से पहले की मेंहदी और संगीत सेरेमनी में पूरे कपूर खानदान ने बहुत मस्ती की। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा संगीत सेरेमनी में अर्जुन कपूर और उनके छोटे कजन ब्रदर जहान कपूर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों पूरी मस्ती में सैटरडे-सैटरडे गाने पर डांस कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

विज्ञापन

जहान, संजय कपूर के बेटे हैं

arjun kapoor dance video of brother's marriage got viral
अर्जुन कपूर

आपको बता दें कि जहान, अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर के बेटे हैं। जहान 11 साल के हैं और अर्जुन कपूर के साथ उनकी बहुत पटती है। इसके पहले फिल्म 'तेवर' की शूटिंग के दौरान भी जहान, अर्जुन के साथ फिल्म की सेट पर नजर आए थे। उस समय जहान की मम्मी महीप कपूर ने ट्विटर पर दोनों की तस्वीर शेयर की थी। जहान अर्जुन के साथ उनकी फिल्मों के शूटिंग सेट पर अक्सर पहुंच जाया करते हैं। अर्जुन और जहान के डांस का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed