बॉलीवुड: अर्जुन कपूर ने 'कुत्ते' के लिए बदल डाला अपना हुलिया, लंबे बालों की विदाई पर कही ये अतरंगी बात
अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म 'कुत्ते' के लिए शार्प नए लुक में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म एक डार्क कॉमेडी है। जिसके लिए उन्होंने अपने बालों को ट्रिम कराया है और मूंछों के साथ हल्की दाढ़ी भी रखी है। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान कर रहे हैं, जो उनके निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म है।
विस्तार
अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म 'कुत्ते' के लिए शार्प नए लुक में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म एक डार्क कॉमेडी है। जिसके लिए उन्होंने अपने बालों को ट्रिम कराया है और मूंछों के साथ हल्की दाढ़ी भी रखी है। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान कर रहे हैं, जो उनके निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म है। अर्जुन ने हाल ही में फिल्म के लिए अपने नए लुक की इमेज साझा की, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है।
अपने नए लुक के बारे में अर्जुन कपूर ने कहा, ‘‘मुझे अपने लंबे बालों की कमी महसूस हो रही है। अभिनेता का सफर ऐसा ही होता है कि उसे एक चीज छोड़नी पड़ती है और फिर से शुरुआत करनी पड़ती है। इस सफर में 'कुत्ते' जैसी फिल्म आती है, जिसमें आपको अपने सभी संकोच छोड़ने पड़ते हैं और किरदार निभाने के लिए उसकी गहराई में उतरना पड़ता है।’’
अर्जुन के मुतााबिक, ‘‘मैं अपने डायरेक्टर की स्पष्टवादिता को पसंद करता हूं। उन्होंने साफ बता दिया कि वह मेरा लुक ऐसा चाहते हैं, जो हर आदमी में दिखाई देता हो और जिसे हर आदमी आसानी से रख सके। इस किरदार के लिए ऐसा ही लुक जरूरी था। इसलिए मुझे खुशी है कि यह लुक पूरा हो गया और मेरे डायरेक्टर अब खुश हैं। अब देखना है कि फिल्म आने के बाद उसे कैसी प्रतिक्रिया मिलेगी।’’
आसमान और विशाल भारद्वाज द्वारा लिखी गई फिल्म 'कुत्ते' की कहानी में नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, अर्जुन कपूर, तब्बू और राधिका मदान मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'कुत्ते' के अलावा अर्जुन के पास अन्य फिल्मों में 'लेडी किलर' और जगन शक्ति के निर्देशन में बनने वाली एक फिल्म है जिसमें वह जॉन अब्राहम के साथ दिखाई देंगे।