फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor calls Neeraj Chopra an inspiration for battling obesity

प्रशंसनीय: खुद मोटापे से जूझ चुके अर्जुन कपूर ने नीरज चोपड़ा को बताया अपनी प्रेरणा, कही दिल छू लेने वाली बात

Tue, 10 Aug 2021 09:00 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 10 Aug 2021 09:00 AM IST
सार

एक समय था जब अर्जुन कपूर 140 किलो के थे, बाद में उन्होंने बिना किसी सर्जरी के अपना 50 किलो वजन घटाया। ऐसी ही कुछ मिलती जुलती कहानी टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा की भी है। अर्जुन कपूर ने नीरज के लिए एक खास नोट लिखा है।
 

विज्ञापन
Arjun Kapoor calls Neeraj Chopra an inspiration for battling obesity
नीरज चोपड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले कई दिनों से चारों तरफ टोक्यो ओलंपिक की ही गूंज सुनाई दे रही है। हाल ही में भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने करीब 13 साल बाद भारत को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जिताया है। उनकी इस एतिहासिक जीत पर पूरा देश खुशी से झूम रहा है और सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। पीएम मोदी के साथ साथ कई फिल्मी सितारों ने भी नीरज की जीत पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। अब अभिनेता अर्जुन कपूर ने नीरज के लिए एक दिल छू लेने वाली बात कही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


एक समय था जब अर्जुन कपूर 140 किलो के थे, बाद में उन्होंने बिना किसी सर्जरी के अपना 50 किलो वजन घटाया। ऐसी ही कुछ मिलती जुलती कहानी टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा की भी है। दरअसल, जब नीरज 12 साल के थे तब उनका वजन 90 किलो तक पहुंच गया था। इतनी कम उम्र में इतना वजन किसी के लिए भी सामान्य नहीं है। बाद में नीरज ने खुद को फिट करने की ठानी और आज नतीजा सबके सामने है। ऐसे में अर्जुन कपूर ने नीरज के लिए एक खास नोट लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Arjun Kapoor calls Neeraj Chopra an inspiration for battling obesity
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

अर्जुन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखते हैं, ‘मोटापे से सामना करना शारीरिक और मानसिक रूप से थका देने वाला होता है। यह लड़का (नीरज चोपड़ा) ना केवल इससे उभरा बल्कि देश के लिए गोल्ड मेडल भी जीता। नीरज आप मेरे लिए और पूरे देश के लिए एक प्रेरणा हैं।'

Arjun Kapoor calls Neeraj Chopra an inspiration for battling obesity
अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram

बता दें, मोटापे की वजह से अर्जुन कभी हीरो बनने के बारे में सोचते भी नहीं थे। अर्जुन फिल्मों में काम करने से पहले बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करते थे। हाल ही में अर्जुन ने अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर एक पोस्ट भी किया था। अर्जुन ने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें एक तरफ काफी मोटे तो दूसरी तरफ फिट नजर आ रहे थे। अर्जुन ने लिखा था, ‘पहले मैं बहुत मोटा, बहुत परेशान था, नहीं नहीं यह उन पोस्ट में से नहीं है। बस इतना बताना चाह रहा हूं कि मुझे अपनी जिंदगी के हर अध्याय से प्यार है। वे दिन भी और अब भी, हर रास्ते पर मैं हमेशा वैसा ही रहा हूं जैसा हूं। हर पल को मैं मनाता हूं। हर किसी की तरह मैं भी आगे बढ़ने के लिए काम कर रहा हूं।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed