फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   arjun kapoor and parineeti chopra film namaste england song tu meri main tera release

परिणीति के लिए सात समंदर पार जा पहुंचे अर्जुन कपूर, बोले- 'तू मेरी मैं तेरा'

Mon, 15 Oct 2018 04:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Oct 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
arjun kapoor and parineeti chopra film namaste england song tu meri main tera release
arjun kapoor
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है । फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है । रिलीज से पहले फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं । अब इसका एक और गाना ‘तू मेरी मैं तेरा’ रिलीज कर दिया गया है ।
विज्ञापन


इस गाने में परम यानी अर्जुन कपूर दिल टूटने की स्थिति से गुजर रहे हैं । इस गाने में अर्जुन कपूर अपने प्यार जसमीत यानी परिणीति चोपड़ा के लिए लंदन जाते हैं । परिणीति अपने सपनों को पूरा करने के लिए पहले से ही लंदन में है । गाने के लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखे हैं ।
विज्ञापन


वहीं इस गाने को मनन शाह ने कंपोज किया है । इस गाने को राहत फतेह अली खान सहित शादाब फरीदी और अल्तमास फरीदी ने आवाज दी है । बता दें कि इससे पहले फिल्म के गाने 'तेरे लिए', 'भरे बाजार', और पंजाबी ट्रैक 'धूम धड़ाका' के अलावा पार्टी एंथम 'प्रॉपर पटोला' रिलीज हो चुका है । 
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने डायरेक्टर और प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 'नमस्ते लंदन' की फ्रेंचाइजी है । इसमें अक्षय कुमार और कटरीना कैफ ने लीड रोल प्ले किया था । 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed