{"_id":"a5440538-a7f2-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"arjun-kapoor-and-alia-at-iim-ahmedabad-for-2-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईएम के छात्र बनेंगे आलिया और अर्जुन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आईआईएम के छात्र बनेंगे आलिया और अर्जुन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 18 Apr 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेतन भगत के उपन्यास 'टू स्टेट्स' पर इसी नाम से बन रही फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म की शूटिंग आईआईएम अहमदाबाद में होगी।
विज्ञापन
आमतौर पर आईआईएम या आईआईटी जैसे बड़े संस्थान शूटिंग के लिए अपनी जगह का इस्तेमाल नहीं होने देते। लेकिन फिल्म में रियल टच देने के लिए इस संस्थान से फिल्म मेकर्स ने अनुरोध किया था।
विज्ञापन
सुनने में आ रहा है कि इस अनुरोध पर आईआईएम प्रशासन ने सहमति जता दी है। अब इस फिल्म की शूटिंग आईआईएम अहमदाबाद में हो सकेगी।
इस फिल्म का निर्देशन श्रीरंग नांबियार ने किया है। करन जौहर और साजिद नाडियावाल द्वारा प्रोड्यूस की गयी यह फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज होगी।
फिल्म में आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे है।
यह एक प्रेम कहानी है। आलिया इस फिल्म में एक तमिल लड़की और अर्जुन पंजाब के एक लड़की की भूमिका निभाएंगे।
चेतन भगत का यह उपन्यास युवाओं के बीच खूब लोकप्रिय हुआ था।