फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arijit Singh took a duplex house to sing at wedding rapper Ikka big claim about singer earning

Arijit Singh: फैन ने की शादी में गाने की जिद, अरिजीत ने मांगा इतना पैसा कि रात भर की कमाई में आ गया डुप्लेक्स

Tue, 26 Nov 2024 06:34 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 26 Nov 2024 06:34 PM IST
सार

रैपर इक्का सिंह ने अरिजीत सिंह की कमाई को लेकर बड़ा दावा किया है। साथ ही एक मजेदार किस्सा साझा कर अरिजीत और एआर रहमान की फीस की तुलना करते नजर आए हैं। 
 

विज्ञापन
Arijit Singh took a duplex house to sing at wedding rapper Ikka big claim about singer earning
अरिजीत सिंह-रैपर इक्का - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अरिजीत सिंह एक लोकप्रिय गायक हैं। उन्होंने 2011 की फिल्म 'मर्डर 2' के गाने 'फिर मोहब्बत' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। तब से अब तक उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट ट्रैक दिए हैं। इसी बीच जाने-माने रैपर इक्का सिंह ने अरिजीत को लेकर दिलचस्प खुलासे किए हैं। साथ ही एक वाक्या साझा किया कि कैसे अरिजीत ने मुंबई की एक शादी में परफॉर्म करने के लिए डुप्लेक्स घर ले लिया था। इसकी कीमत पर जोर देते हुए इक्का ने कहा कि अरिजीत हम जैसे 100 लोगों को लंच पर बुला सकते हैं। 

विज्ञापन

अरिजीत को लेकर इक्का का बड़ा खुलासा 

इक्का ने 'ऑनेस्टली सेइंग' पॉडकास्ट में कहा कि म्यूजिक इंडस्ट्री में लोग खुद को अमीर समझते हैं। वे अमीर भी दिखते हैं, जिसमें वह और रफ्तार शामिल हैं। उन्होंने कहा, 'लेकिन अरिजीत हम जैसे 100 लोगों को लंच पर बुला सकते हैं।' इसके अलावा इक्का ने अरिजीत के स्वभाव की तुलना रैपर एमिनेम से भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरिजीत ने परफॉर्मेंस के बदले लिया डुप्लेक्स घर

इक्का ने यह भी बताया कि कैसे अरिजीत को शादियों में परफॉर्म करना पसंद नहीं है। हालांकि, एक बार किसी ने उन्हें एक शादी में परफॉर्म करने के लिए जोर दिया और बदले में भुगतान के रूप में उन्होंने मुंबई में एक डुप्लेक्स घर ले लिया। इक्का ने साझा किया, 'किसी को यह जांचना चाहिए कि मुंबई में एक डुप्लेक्स घर की कीमत कितनी है। उन्हें वह 1 से 1.5 घंटे की परफॉर्मेंस के लिए मिला था।'

विज्ञापन

अरिजीत सिंह की फीस की हो जांच- इक्का

इक्का ने खुलासा किया कि एआर रहमान एक लाइव शो के लिए 3 करोड़ रुपये लेते हैं। रैपर ने कहा, 'बस जांचें कि अरिजीत सर कितना लेते हैं। लेकिन वह इसके बारे में शोर नहीं मचा रहे हैं और यही अंतर है।' जानकारी हो कि अरिजीत सिंह ने 30 नवंबर, 2024 से शुरू होने वाले पूरे भारत में पांच शहरों के दौरे की घोषणा की है। 

भारत दौरे पर निकलेंगे अरिजीत सिंह 

अरिजीत सिंह का यह दौरा बेंगलुरु (30 नवंबर, 2024), हैदराबाद (7 दिसंबर, 2024), दिल्ली (2 फरवरी, 2025), मुंबई (23 मार्च, 2025), और चेन्नई (27 अप्रैल, 2025) को कवर करेगा। वहीं, बात करें अरिजीत के गानों की तो उन्होंने इंडस्ट्री को 'तुम ही हो', 'अगर तुम सात हो', 'केसरिया', 'अपना बना ले' और 'वे कमलेया' जैसे गाने शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed