फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arbaaz Khan proposed Shura for marriage while sitting on his knees see how son Arhaan and family react

Arbaaz-Sshura: घुटनों पर बैठकर बेटे के सामने अरबाज ने शूरा को किया था प्रपोज, सामने आया शादी से पहले का वीडियो

Sun, 31 Dec 2023 05:06 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 31 Dec 2023 05:06 PM IST
सार

अपनी शादी से 5 दिन पहले अरबाज खान ने बेहद रोमांटिक अंदाज में शूरा को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसका वीडियो शूरा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

विज्ञापन
Arbaaz Khan proposed Shura for marriage while sitting on his knees see how son Arhaan and family react
अरबाज खान और शूरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बी-टाउन की नई नवेली जोड़ी अरबाज खान और शूरा खान अपने निकाह के बाद से ही चर्चा में हैं। अरबाज खान ने 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से निकाह कर फैंस को चौंका दिया था। अब शादी के एक हफ्ते के बाद अरबाज की पत्नी ने शूरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अरबाज उन्हें शादी के लिए प्रपोज करते दिख रहे हैं। इस खूबसूरत वीडियो में अरबाज के बेटे और परिवार के भी कुछ सदस्य नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

19 दिसंबप को अरबाज ने शूरा को किया था प्रपोज
यह वीडियो शादी से 5 दिन पहले यानी 19 दिसंबर का बताया जा रहा है। वीडियो में अरबाज घुटनों पर बैठकर बेहद रोमांटिक अंदाज में शूरा को शादी के लिए प्रपोज करते नजर आ रहें है। उनके हाथ में एक बड़ा सा फूलों का गुलदस्ता भी है। इस बेहद खास मौके पर अरबाज के बेटे अरहान खान, बहन अर्पिता और बहनोई आयुष समेत उनके दोस्त भी मौजूद दिख रहे हैं। वीडियो में शूरा के हां कहने के बाद और अरबाज उन्हें अंगूठी पहनाते हैं और इसके बाद वे उन्हें किस करके गले लगा लेती हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by sshura Khan (@sshurakhan)

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट पर अरबाज खान ने भी दिया रिएक्शन
इस खूबसूरत प्रपोजल वीडियो को शेयर करते हुए शूरा ने इसका कैप्शन में लिखा, '19 तारीख को हां कहने से लेकर 24 दिसंबर को शादी करने तक, यह सबकुछ बहुत जल्दी था अरबाज, अलहम्दुलिलाह'। शूरा के इस वीडियो पर अरबाज खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट बॉक्स में दिल की इमोजी के साथ लिखा, 'घुटने पर बैठकर बहुत अच्छा फील हो रहा है।' 
PM Modi: 'दुनिया ने देखी भारत की रचनात्मकता', पीएम मोदी ने की 'नाटू-नाटू' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की तारीफ

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर हाथ में हाथ डाले दिखे थें अरबाज और शूरा
वहीं, इस पोस्ट पर फैंस ने भी दिल छू लेने वाले कमेंट किए। बता दें कि शनिवार को ही ये नवविवाहित जोड़ा मुबंई एयरपोर्ट पर एक दूसरे हाथ थामें दिखा था। चर्चा है की दोनों अपने हनीमून के लिए रवाना हो रहे थें।
Salaar: 'सलार' की सफलता पर पहली बार बोले सुपरस्टार प्रभास, फैंस को इस अंदाज में कहा शुक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed